5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video : निकाली भगवान की शोभायात्रा, गूंजे भगवान शांतिनाथ के जयकारे

श्रीमज्जिनेन्द्र जिनबिम्ब पंचकल्याण महोत्सव की शुरुआत शनिवार को भगवान शांतिनाथ की शोभायात्रा व कलशयात्रा से हुई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Pawan Kumar Sharma

•

Updated: 4 Feb 2018, 2:02 PM IST

पूजा-अर्चना

बंथली क्षेत्र के सांखना में आयोजित पंचकल्याणक महोत्सव में गर्भ कल्याणक क्रिया में पूजा-अर्चना करते इन्द्र-इन्द्राणी।

निकाली भगवान की शोभायात्रा, गूंजे भगवान शांतिनाथ के जयकारे
पांच दिवसीय पंचकल्याणक महोत्सव शुरू

बंथली. श्रीशांतिनाथ दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र सांखना में आचार्य इन्द्रनन्दी ससंघ के निर्देशन में पांच दिवसीय श्रीमज्जिनेन्द्र जिनबिम्ब पंचकल्याण महोत्सव की शुरुआत शनिवार को भगवान शांतिनाथ की शोभायात्रा व कलशयात्रा से हुई।

समारोह में प्रवचन करते हुए आचार्य सुकुमालनन्दी ने कहा कि पंचकल्याणक महोत्सव से तपो भूमि सांखना राज्य में नहीं वरन पूरे भारतवर्ष में धर्म नगरी हस्तिनापुर के रूप में जानी जाएगी। आयोजन समिति कोषाध्यक्ष मनीष जैन ने बताया कि अतिशय क्षेत्र से भगवान की शोभायात्रा महिलाओं की कलश यात्रा के साथ बैण्डबाजे के साथ निकाली गई।

शोभायात्रा मुख्य मार्ग से होकर रा. उ. मा. विद्यालय खेल मैदान पर बनाए पाण्डाल पहुंची। इस दौरान जगह-जगह शोभयात्रा का श्रद्धालुओं ने पुष्प-वर्षा कर स्वागत किया। अध्यक्ष प्रकाशचन्द सोनी ने बताया कि महोत्सव में पं. विमलकुमार जैन (बनेड़ा वाले) व पं. मनोज जैन शास्त्री की ओर से उच्चारित वैदिक मंत्रों व मधुर भजनों के बीच मण्डप शुद्धि, मण्डप उद्घाटन, जैनध्वज आरोहण, मंगल कलश स्थापना, चित्र अनावरण, दीप प्रवज्वलन, पाद प्रक्षालन, आचार्य इन्द्रनन्दी के प्रवचन, दोपहर को सकलीकरण, इन्द्रप्रतिष्ठा, देवागम विधि, याग मण्डल विधान आराधना के बाद शाम को गुरु भक्ति के बाद मंगल आरती कर शास्त्र सभा हुई।

मध्य रात्रि को गर्भ कल्याणक आंतरिक क्रियाएं हुई। इस दौरान जिले सहित जयपुर , सलूम्बर, उदयपुर , प्रतापगढ़, इन्दौर, कोटा , इन्द्रगढ़, लाखेरी, बूंदी, किशनगढ़, अजमेर , मुम्बई के हजारों श्रद्धालु मौजूद थे।

इस मौके पर समिति मंत्री प्यार चंद, कार्याध्यक्ष कर्पूरचन्द पाटोदी, मीडिया प्रभारी निहालचन्द जैन, पदम अजमेरा, प्रकाशचन्द अजमेरा, ललित पाटनी, भागचन्द बडज़ात्या, मनीष जैन, संजय जैन आदि हजारों श्रद्धालु मौजूद थे।
पंचकल्याणक महोत्सव स्थल पाण्डाल में लगी खिलौनों, मनिहारी एवं धार्मिक पुस्तकों आदि की दुकानों पर महिलाओं एवं बच्चों की भीड़ लगी रही।

भोजनशाला में दोपहर तो कम मगर शाम को हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। इधर, मेहन्दवास थाना एएसआई गणपत सिंह व बिरदीचन्द मीणा आदि ने श्रद्धालुओं की यातायात व्यवस्था संभाली।


होगा अभिषेक


अनिल जैन ने बताया कि रविवार को भगवान शांतिनाथ के जन्म के बाद गांव से बाहर बनाई पांडुक शिला पर भगवान की प्रतिमा का अभिषेक होगा। इसके बाद हाथी, घोड़े, रथ सहित भारी लवाजमे व हजारों श्रद्धालुओं के साथ भगवान की शोभायात्रा पाण्डाल पहुंचेगी।

जहां विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। साथ ही ७ फरवरी तक महोत्सव में मानस्तम्भ प्रतिष्ठा एवं विश्व शांति महानुष्ठान सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। महोत्सव में रविवार टोंक विधायक अजीतसिंह मेहता, जिला पुलिस अधीक्षक प्रीति जैन आदि सहित जिले के अधिकारी शिरकत कर धर्म लाभ लेंगे।