31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राशन दुकान की जांच के लिए मंत्री ने भेजी टीम, छापे के दौरान दुकान पर लटका मिला ताला

खाद्य मंत्री रमेश चन्द मीणा ( minister ramesh chand meena ) के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई में दूनी ग्राम पंचायत में राशन दुकान का बंद मिलना और राशन वितरक का मौके पर अनुपस्थित होने को गंभीरता से लिया गया है। ( Corruption in ration shop )
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Abdul Bari

•

Updated: 31 Oct 2019, 2:08 AM IST

टोंक

उचित मूल्य दुकान की शिकायत मिलने पर बुधवार को टोंक जिला रसद कार्यालय की टीम को देवली तहसील की ग्राम पंचायत दूनी में आकस्मिक निरीक्षण पर भेजा गया। बुधवार को सायं साढ़े तीन बजे हुए निरीक्षण में राशन डीलर दुर्गा लाल साहू की आवंटित राशन दुकान बंद मिली और वह स्वयं भी मौके पर मौजूद नहीं मिला। संबंधित राशन दुकान पर अनियमितता मिलने पर इसे सील कर दिया गया है।

यह है पूरा मामला

खाद्य मंत्री रमेश चन्द मीणा ( minister ramesh chand meena ) के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई में दूनी ग्राम पंचायत में राशन दुकान का बंद मिलना और राशन वितरक का मौके पर अनुपस्थित होने को गंभीरता से लिया गया है। राजस्थान खाद्यान्न एवं अन्य आवश्यक पदार्थ (वितरण का विनियम) नियम-1976 के तहत् आवश्यक शर्ते पूरी नहीं करने पर निरीक्षण दल ने राशन डीलर के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही ( Corruption in ration shop ) करने की अनुशंषा की है।

ये रहे मौजूद ( ration shops in tonk )

निरीक्षण दल में प्रवर्तन अधिकारी रामभजन मीणा, प्रर्वतन निरीक्षण मुनेश कुमार मीणा और सूरजभान सिंह शामिल थे।

...उपभोक्ता सप्ताह संचालित है

उल्लेखनीय है कि प्रदेशभर में 16 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक उपभोक्ता सप्ताह संचालित है और इस अवधि में समस्त राशन की दुकाने निर्धारित समय पर खोलने-बंद रखने सहित लाभार्थियों को राशन सामग्री वितरित करने के निर्देश दिये गये हैं।

राशन डीलर दुकान छोड़ भागा

खाद्य मंत्री रमेश चन्द मीणा ने भी बुधवार को बारां व झालावाड़ जिले की विजिट के दौरान बूंदी जिले के हिण्डौली कस्बे में राशन दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण किया। मंत्री के इन औचक निरीक्षणों की सूचना पाकर राशन डीलर लोकेश शर्मा दुकान का शटर गिराकर दुकान छोड़ भागा। इस दुकान पर भी अनियमिता मिलने पर नियमानुसार कार्यवाही कर सील की कार्यवाही की गयी है।

यह खबरें भी पढ़ें...

घर नहीं लौटा किसान तो परिजनों ने शुरू की तलाश, रेलवे लाईन पर कटा हुआ मिला शव


बाइक पर सवार थे पांच लोग, बेकाबू होकर पेड़ से टकराई, चाचा-भतीजे की मौत, तीन घायल


दोस्त की बहन को बनाया दरिंदे ने शिकार, होटल में ले जाकर किया बलात्कार