5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अनजान बना निगम, कही झूल रहे तार तो कही खुले पड़े है ट्रांसफॉर्मर

पंचायत भवन के बाहर लगे ट्रांसफॉर्मर पर क्लिप नहीं लगाने से स्पार्किंग होती रहती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Pawan Kumar Sharma

•

Updated: 30 Oct 2017, 2:14 PM IST

 बिजली खम्भे

आवां. विद्युत वितरण निगम की अनदेखी से आवां-दूनी मार्ग पर तेजाजी के मोड़ के पास बिजली खम्भे गिरने के कगार पर है।

आवां. विद्युत वितरण निगम की अनदेखी से आवां-दूनी मार्ग पर तेजाजी के मोड़ के पास बिजली खम्भे गिरने के कगार पर है। इनके तार जमीन से कुछ ऊपर की दूरी पर झूल रहे हैं। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। कर्मचारियों ने इन्हें मिट्टी के सहारे रोका है, लेकिन तेज हवा में ये गिर सकते हैं। ऐसे में यहां से गुजरने वाले लोग तथा मवेशी इसकी चपेट में आ सकते हैं।


इसी प्रकार ट्रांसफॉर्मर खुले हैं। इनके तार में प्रवाहित करंट से हादसा हो सकता है। आवां पंचायत भवन के बाहर लगे ट्रांसफॉर्मर पर क्लिप नहीं लगाने से स्पार्किंग होती रहती है। पंचायत समिति सदस्य दुर्लभचन्द जैन, अशोक धानोत्या, धर्मचन्द जैन, रामलाल माहुर ने बताया कि तेज बिजली आने तथा स्पार्किंग होने से कईबार घरों में लगे बिजली उपकरण भी फुंक जाते हैं।

अखनेश्वर तालाब स्थित खम्भों को तीन सालों से हटाया नहीं जा रहा है। इससे तार पानी के नजदीक झूलते रहते हैं। इधर, आवां कस्बे के सब ग्रिड स्टेशन से पांच पंचायतों में बिजली आपूर्ति की जाती है, लेकिन अभियंताओं की लापरवाही से पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही है। दिन में कईबार बिजली कटौती की जा रही है।


बिजली कटौती के चलते जल वितरण व्यवस्था भी प्रभावित है। टंकियां खाली रहने से कस्बेवासियों को सप्ताहभर में भी पानी नहीं मिल पाता है। इधर, देवली निगम के कनिष्ठ अभियन्ता धर्मचन्द जैन का कहना है कि मौका पर पहुंचकर मुआयना किया जा रहा है। जल्द ही तकनीकि खामियां दूर कराई जाएगी।

बंदरों से परेशानी
पीपलू. नानेर में इन दिनों उत्पाती बंदरों के खौफ से ग्रामवासी परेशान हैं। अब तक इनके हमलों से कई लोग जख्मी हो गए। नानेर निवासी महावीर प्रसाद पारीक ने बताया कि गांव में बंदरों का इतना आतंक है कि वह समूह में एक साथ मकानों में प्रवेश कर फ्रीज में रखी हुई खाने पीने की सामग्री तक ले जाते हैं। विरोध करने पर काटने दौड़ते हैं।