23 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

video: कुची के माध्यम से मन की अभिव्यक्ति को इस तरह उतारा कैनवास पर देखकर हर कोई रह गया दंग

देशभर से आए चित्रकारों को राष्ट्रीय, राज्य, जिला कला रत्न से पुरस्कृत किया गया।

2 min read
Google source verification
प्रदर्शनी का अवलोकन

टोंक. राष्ट्रीय कलापर्व क्रेयान्स-2017 के समापन पर चित्रों की प्रदर्शनी का अवलोकन करते अतिथि

टोंक. शहर में चल रहे राष्ट्रीय कलापर्व क्रेयान्स-2017 का समापन रविवार को हुआ। इसमें देशभर से आए चित्रकारों को राष्ट्रीय, राज्य, जिला कला रत्न से पुरस्कृत किया गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि विधायक अजीत मेहता थे। उन्होंने कहा कि कहा कि कला में नवाचार करना चाहिए और उभरते कलाकारों को प्रोत्साहित करना चाहिए। अध्यक्षता कर रहे सेंट सोल्जर के निदेशक बाबूलाल शर्मा ने कहा कि कला को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।


विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ चित्रकार तिलक गीताई, लखनऊ आर्ट कॉलेज के प्राचार्य जयकिशन अग्रवाल, आर्ट ऑफ कॉलेज चण्डीगढ़ के आनन्द शिंदे, उमराव सिंह, डॉ. अम्बेडकर कॉलेज के निदेशक राजीव बंसल, आलोक स्कूल के निदेशक प्रभुलाल चौधरी थे। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया। समारोह में विधायक मेहता ने इस दौरान कार्यक्रम संयोजक डॉ. हनुमान सिंह, सह संयोजक डॉ. साधना सिंह, अन्नू दासोत, निरूपमा सिंह, पुष्पेन्द्र जैन, राजेश शर्मा, महेन्द्र चौधरी, डॉ. रामवतार मीणा आदि मौजूद थे।
इनको दिए गए रत्न
समारोह में तिलक गिताई को हाजी निजामुद्दीन की स्मृति में, गरमीत सिंह बाजवा पठानकोट को हनुमान सिंहल, संदीप रावल मुम्बई को मदनलाल बंसल की स्मृति में राष्ट्रीय कला रत्न पुरस्कार, राजेश चाहरे नागपुर को भारत सिंह पहलावत, युवराज ठाकरे अमरावती को श्रीरिद्धकरण जैन, मनोज प्रजापति, कोलकता को बालसिंह राणावत, मोहम्म इफ्तेखार आलम अंसारी अलीगढ़ को इलियास मेहमूद एजाजी राष्ट्रीय युवा कला रत्न से सम्मानित किया गया।
इसके अलावा रितु जौहरी जोधपुर को टंवर कंवर राष्ट्रीय महिला कला रत्न, सोना कपूर हैदराबाद को रजिया सुल्ताना, युगल किशोर शर्मा नाथद्वारा को ईश्वर सिंह सोलंकी राज्य कला रत्न, डॉ. बेला माथुर बून्दी को चन्द्रकला गहलोत, गीता शर्मा टोंक को राज्य महिला कला रत्न, महावीर भारती जयपुर को बजरंगलाल चौधरी राज्य युवा कला रत्न, किशोर मीणा जयपुर को राज्य युवा कला रत्न नीलू कांवरिया जयपुर को हेमकंवर चौहान राज्य युवा महिला कला रत्न, मनीषा चौबीसा उदयपुर को महिला कला रत्न, अन्नपूर्णा शुक्ला वनस्थली, अब्दुल मजीद मालपुरा, जसवन्त सिंह, शैलेन्द्र सिंह भाटी, मोईन अहमद को जिला कला रत्न, मोहिन्द्र सिंह लुधियाना, दिनबन्धु पोल त्रिपुरा, किशोर कुमार छतीसगढ़, विवेक शर्मा हिमाचल प्रदेश, सुनील कपूर अमृतसर, रोहित कुमार पंजाब, शंकर डागर श्रीगंगानगर, के. के. कुंदरा जयपुर, अभिषेक सिंह दिल्ली, शाहीद अली बनारस, संजय सिंह बनारस, राजाराम व्यास उदयपुर, देवेन्द्र खारोल अजमेर , डॉ. रेणु शाही बनारस, सचिन साखलकर अजमेर, प्रदीप कुमार, गुडगांव, दीपक कनौजिया देहरादून, विना कौषिक लुधियाना, जसवन्त सिंह लुधियाना, डॉ. अन्नपूर्णा शुक्ला वनस्थली, बलवन्त वर्मा गुजरात को कला रत्न से पुरस्कृत
किया गया।

टोंक में आयोजित कला पर्व के समापन समारोह में सम्मानित करते अतिथि।
कला पर्व के दौरान तीन वर्गों की प्रतियोगिताओं के विजेताओं की घोषणा की। इसके वाटर कलर में मंगलदीप प्रथम, अश्विनी शर्मा द्वितीय, अनिखिल वाजपेयी तृतीय, यूजी में प्रज्ञा राजपुरोहित प्रथम, मिमांसी द्वितीय, मीनाक्षी तृतीय, मूर्ति कला में लोकेश नाटा प्रथम, अमरदीप द्वितीय, मनीष नाटा तृतीय, चित्रकला में नरेन्द्र सुमन कोटा प्रथम, उर्मिला यादव जयपुर द्वितीय स्थान, प्रियम शर्मा तृतीय स्थान पर रही। इनके अलावा सांत्वना पुरस्कार वी. पंकज स्वामी, किशोर कुमार झारखण्ड़, कुंदन प्रसाद वाराणासी, राकेश कोली व संस्कृति अग्रवाल को दिया गया।