23 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

video: इंजन पम्पसेट लगाकर बांध से कर रहे पानी की चोरी, कमाण्ड क्षेत्र के किसानों के हितों पर हो रहा कुठाराघात

इन दिनों रबी की फसलों की बुवाई एवं सिंचाई के लिए किसानों को पानी की आवश्यकता है।  

2 min read
Google source verification
 पानी चोरी

उनियारा. क्षेत्र के गलवा बांध सहित जल संसाधन विभाग के अन्य बांधों से इन दिनों रबी की फसलों की सिंचाई के लिए कई लोग अवैध रूप से इंजन पम्पसेट लगाकर पानी चोरी कर रहे हैं।

उनियारा. क्षेत्र के गलवा बांध सहित जल संसाधन विभाग के अन्य बांधों से इन दिनों रबी की फसलों की सिंचाई के लिए कई लोग अवैध रूप से इंजन पम्पसेट लगाकर पानी चोरी कर रहे हैं। इन दिनों रबी की फसलों की बुवाई एवं सिंचाई के लिए किसानों को पानी की आवश्यकता है। जबकि इस बार बारिश कम होने एवं मौसमी तंत्र में बदलाव के चलते दिन के समय तेज धूप पडऩे से खेतों में नमी समाप्त हो चुकी है।

जबकि किसानों को रबी की फसलों की बुवाई करनी है। कई सक्षम किसान बुवाई कर भी चुके हैं। ऐसे में उनको फसल के लिए खेत तैयार करने तथा बोई गई फसल की सिंचाई करने के लिए पानी की आवश्यकता के चलते किसान जहां कहीं भी तालाब, पोखर, बांध में पानी उपलब्ध है, उनमें इंजन पम्पसेट लगाकर पानी चोरी करने में जुटे हुए हंै। जल संसाधन विभाग के अन्तर्गत आने वाले गलवा, गलवानिया, ठिकरिया, श्योदानपुरा, कुम्हारिया आदि बांधों के पेटे में भी किसानों ने इंजन पम्पसेट लगा रखे हैं।

कर्मचारियों की कमी
इधर, जल संसाधन विभाग के पास अभियंताओं-कर्मचारियों की कमी के चलते बांधों पर पूरी तरीके से चौकसी नहीं बरत पा रहे हैं। इससे जहां अवैध रूप से सिंचाई करने वालों किसान तो लाभ ले रहे हैं। जबकि कमाण्ड क्षेत्र के किसानों के हितों पर कुठाराघात हो रहा है।

वाहन भी खराब
विभाग के पास गश्त के लिए एक मात्र लगभग 40 साल पुराने मॉडल की जीप है, जो भी खराब हो कर गैरेज की शोभा बढ़ा रही है। इससे बांध एवं नहरों पर निगरानी करने में परेशानी आ रही है।

कार्रवाई की जाएगी
बांध के पेटे में इंजन पम्पसेट लगाकर पानी चोरी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर उनके इंजन पम्पसेट जब्त किए जाएंगे। साथ पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों को लिखा जाएगा।
राजेन्द्र चौधरी, कनिष्ठ अभियन्ता जल संसाधन विभाग उनियारा