डीआर रूपचन्द आकोदिया ने कहा कि उपस्वास्थ्य केन्द्र से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र होने से चिकित्सा सेवाओं को बढ़ावा मिलेगा। बीसीएमएचओ श्यामस्वरूप शर्मा ने कहा कि एनआरएचएम योजना के तहत डेढ़ करोड़ की लागत से भवन का निर्माण करवाया गया है। समारोह को प्रधान सरोज चौधरी, सरपंच रामजीलाल टेलर, सीआर मन्दसौर देवी, देहात अध्यक्ष बालाबक्ष चौधरी, पूर्व सरपंच सकराम चौपड़ा ने भी विचार व्यक्त किए।