17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अखिल भारतीय हरियाणा गौड ब्राह्मण समाज पंचायत के नवनियुक्त अध्यक्ष को दिलाई शपथ

अखिल भारतीय हरियाणा गौड ब्राह्मण समाज पंचायत की नवीन कार्यकारिणी घोषित की गई  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Pawan Kumar Sharma

•

Updated: 17 Apr 2018, 9:35 AM IST

 बैठक

टोंक. अखिल भारतीय हरियाणा गौड ब्राह्मण समाज पंचायत टोंक की बैठक खलिहानों की बगीची में रामपाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई।

टोंक. अखिल भारतीय हरियाणा गौड ब्राह्मण समाज पंचायत टोंक की बैठक खलिहानों की बगीची में रामपाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई। महामंत्री चौथमल शर्मा ने बताया कि नवनियुक्त अध्यक्ष विष्णु शर्मा को अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई।

इसके बाद उपाध्यक्ष भंवर लाल शर्मा, जगदीश शर्मा, कमल शर्मा, रामेश्वर शर्मा, महामंत्री मंत्री सूबोध शर्मा, चन्द्रप्रकाश शर्मा, प्रदीप शर्मा, गोपाल शर्मा, सत्यनारायण शर्मा, कोषाध्यक्ष पुष्कर राज शर्मा, संगठन मंत्री शभू शर्मा, स्टोर कीपर भण्डारी ओम, मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा, सभा संचालक गुलाब शर्मा को शपथ दिलाई। इस दौरान रामपाल ने समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने के लिए कहा।

इधर, ब्राह्मण समाज की ओर से महर्षि परशुराम जयंती 18 अप्रेल को मनाई जाएगी। इसमें सुबह 7 बजे बजे गायत्री धाम में महाआरती की जाएगी। इसको लेकर ब्राह्मण समाज की बैठक सोमवार को गायत्री धाम में हुई। इसमें कहा गया कि अधिक से अधिक लोग महाआरती में शामिल हों। महाआरती के बाद फल एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा।

इसके बाद परशुराम जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने पर राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया जाएगा। बैठक में बाबूलाल शर्मा, दिनेश शर्मा , पंडित मधुसूदन शर्मा, हरिकिशन शर्मा, राम कल्याण शर्मा, अनिल शर्मा, सीताराम शर्मा, पंडित राम दत्त शर्मा, रामफूल शर्मा, राधेश्याम शर्मा, रामसागर पाराशर, भगवान सहाय शर्मा, सुरेश जोशी, अनुराग शर्मा, अभिषेक शर्मा आदि मौजूद थे।


विशेषाधिकार समिति में 12 सदस्य मनोनीत
निवाई. राजस्थान सरकार की विशेषाधिकार समिति के सभापति एवं विधायक हीरालाल रैगर ने 12 सदस्यों को मनोनीत किया है। सभापति रैगर ने बताया कि समिति में मानिकचन्द सुराना, झाबरसिंह खर्रा, प्रहलाद गुंजल, अलकासिंह गुर्जर, मानवेन्द्र सिंह, दूलीचन्द डांगी, शिमला बावरी, जीतमल खाट, राजकुमार शर्मा, धीरज गुर्जर एवं मेवाराम जैन को सदस्य मनोनीत किया है। उन्होंने बताया कि समिति की बैठक मंगलवार को विधानसभा भवन में होगी। इसमें लम्बित मामलों पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने बताया कि समिति में राजनेताओं एवं अधिकारियों के खिलाफ शिकायतों पर चर्चा होगी।

‘प्रेरणा लेकर बढ़ें आगे’
टोंक. सआदत अस्पताल के चिकित्साकर्मियों की ओर से डाकबंगले में अम्बेडकर जयन्ती मनाई गई। प्रमुख चिकित्साधिकारी जे. पी. सालोदिया ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने अम्बेडकर के जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढऩे पर जोर दिया। इस मौके पर डॉ. अरविंद लूनिवाल, डॉ. मुकेश चावला, डॉ. बी. एल. मीणा, नर्सेज जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राठौड़, बशीर अहमद, रामराज वर्मा, रमेश वर्मा, रामगोपाल मीणा, महेश कर्णावत, बेनीप्रसाद, हरिवंशराय, देवेन्द्र बैरवा, युवराजसिंह, लालचंद साहू आदि ने विचार व्यक्त किए।

इसी प्रकार समरसता दिवस को लेकर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की ओर से विचार गोष्ठी हुई। इसमें भाजपा जिलाध्यक्ष गणेश माहुर, एससी मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सतीश चंदेल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान, जिला महामंत्री नरेश बंसल, पण्डित महावीर शर्मा, रामचंद्र गुर्जर, मोर्चा प्रभारी हेमंत लांबा आदि ने विचार व्यक्त किए।