31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नमदगरान पिंजारा समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन में निकाह कुबूल कर बने हमसफर

नमदगरान पिंजारा समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन शरियत के मुताबिक सादगी से 88 जोड़ों का निकाह हुआ
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Mohan Lal Kumawat

•

Updated: 15 Oct 2018, 9:58 AM IST

Marriage

टोंक में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में मौजूद दुल्हे तथा उलेमा।

टोंक. नमदगरान पिंजारा समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन रविवार को छावनी में हुआ। शरियत के मुताबिक सादगी से हुए सम्मेलन में प्रदेशभर से समाज के लोग शामिल हुए। समाज के सदर मोईनुद्दीन निजाम ने बताया कि सम्मेलन में 88 जोड़ों का निकाह हुआ।


सम्मेलन में टोंक, कोटा, बूंदी, जयपुर समेत अन्य जिलों के कस्बों व शहरों के जोड़े सम्मेलन में शामिल हुए। समाज के लोगों का आना अलसुबह से ही शुरू हो गया। दोपहर में काजी ताहिरुल इस्लाम समेत अन्य ने दूल्हा व दुल्हन की निकाह की रस्म अदा कराई।

निकाह के बाद पाण्डाल में मुबारकबाद का दौर शुरू हो गया, जो काफी देर तक जारी रहा। इस दौरान कईं रस्में अदा की गई। निकाह से पहले ओलेमा ने कहा कि निकाह दिल का रिश्ता है। इसे शरीयत के मुताबिक करना चाहिए। अमूमन देखने में आ रहा है कि लोग शादी में फिजूलखर्ची बहुत करते हैं, ये गलत है।

जबकि शादी सादगी के साथ करनी चाहिए, जैसा इस्लाम में कहा गया है, लेकिन लोग देखा-देखी के चक्कर में काफी रुपए बरबाद करते हैं। सम्मेलन इन पर रोक लगाने का बहुत अच्छा तरीका है। सम्मेलन में हजारों लोगों की दुआओं के बीच निकाह होता है।


वहीं इसमें एक-दूसरे से मिलने का मौका भी मिलता है। इस दौरान काफला जामा मस्जिद के पेश इमाम मौलाना मोहम्मद सईद अहमद, मुफ्ती आदिल नदवी, शाही जामा मस्जिद के पेश इमाम इस्लाहुद्दीन खिजर तथा मौलाना मोहम्मद उमद नदवी ने बयान पेश किए।

सम्मेलन में नगर परिषद के पूर्व सभापति मोहम्मद अजमल, नईमुद्दीन अपोलो, हाजी रहमान, सलीम, इकराम, नसीर, आहमद, हबीब, मुश्ताक, नियामत अली, कुदरत, मजीद, इस्लाम, निजाम, रईस आदि ने व्यवस्थाएं सम्भाली। सम्मेलन कमेटी की ओर से दूल्हा-दुल्हन को उपहार भी दिए गए।

निवाई. कस्बा निवासी शिखा सर्वा को वनस्थली विद्यापीठ की ओर से आयोजित दीक्षांत समारोह में स्टडी ऑफ मिनिमम लेवल ऑफ लर्निंग इन एन्वायरनमेंटल स्टडीज एंड लैंग्वेज अमंग प्राइमरी स्कूल स्टूडेंट्स ऑफ टोंक डिस्ट्रिक्ट विषय में पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई। शिखा सर्वा द्वारा शिक्षा विषय में शोध कार्य पूर्ण किया गया। यह शोध कार्य उन्होंने डॉ. मीना सिरोला एसोसिएट प्रोफेसर शिक्षा विभाग वनस्थली विद्यापीठ के निर्देशन में पूर्ण किया। शोध कार्य सर्वा द्वारा टोंक जिले के सरकारी व प्राइवेट विद्यालयों के प्राथमिक स्तर के विद्यार्थियों पर किया गया।


टोंक. अजमेर के आर्यन कॉलेज में हुई इंटर कॉलेज कुश्ती प्रतियोगिता में टोंक के पहलवानों ने कई पदक जीते हैं। इसमें 57 किलो में प्रदीप दहिया ने कांस्य, 61 किलो में सोनू गुर्जर ने सिल्वर, 65 किलो में बुद्धिप्रकाश यादव ने गोल्ड तथा 125 किलो में पियूष यादव ने सिल्वर पदक जीता है। इस पर कुश्ती कोच सरफराज नवाज, अच्छे मियां, नासिर, अब्दुल खालिक आदि ने खुशी जताई।



टोंक में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में मौजूद दुल्हे तथा उलेमा।