2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मनोनीत पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में विधायक ने दलगत राजनीति से उठकर शहर के विकास की बात कही

जनप्रतिनिधि शहर के चहुुंमुखी विकास में भागीदार बन विकास के नए आयाम स्थापित करें।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Pawan Kumar Sharma

•

Updated: 23 Nov 2017, 3:00 PM IST

 शपथ लेते पार्षद

टोंक नगरपरिषद सभागार में आयोजित कार्यक्रम में शपथ लेते पार्षद व मौजूद अतिथि।

टोंक. विधायक अजीत मेहता ने कहा कि सरकार की मंशा हैं कि दलगत राजनीति से उठकर जनप्रतिनिधि शहर के चहुुंमुखी विकास में भागीदार बन विकास के नए आयाम स्थापित करें। जिससे कि शहर का चहुंमुखी विकास हो सके। विधायक मेहता ने यह बात नगर परिषद सभागार में आयोजित मनोनीत पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में कही।

उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि अंतिम पक्ति में खड़े व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचे तथा वह राष्ट्र की मुख्यधारा में जुड़ सके। स्वच्छ भारत मिशन के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए उन्होंने घरों के आसपास का वातावरण साफ रखने पर जोर दिया।

मेहता ने शहर को अपना शहर बताते हुए भरपूर विकास का वादा किया। शहर में डाली जा रही सीवरेज व जलापूर्ति का जिक्र करते हुए उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही लोगों शुद्ध व मीठा पानी मिलने लगेगा। अध्यक्षता कर रही नगर परिषद सभापति लक्ष्मी जैन ने कहा कि 50 वर्षों में जितना विकास नहीं हुआ, उससे अधिक विकास कराकर लोगों को लाभान्वित किया गया है।

उन्होंने शहर में संचालित ऑटो रिक्शा योजना का महिलाओं को लाभ मिल रहा है। विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष गणेश माहुर ने भी विचार व्यक्त किए। इससे पहले उपखण्ड अधिकारी प्रभातीलाल जाट ने मनोनीत पार्षद रामअवतार धाबाई, सीताराम चावला, राजेश शर्मा व पंकज महावर को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर नरेश बंसल, जयनारायण वर्मा, बेणी प्रसाद जैन, माधोदास बालानी, बाबूलाल गुंसारिया, बृजबिहारी शर्मा, प्रभु बडोलिया, राजीव बंसल आदि मौजूद थे।


...तो ठीक नहीं होगा
विधायक अजीत मेहता ने नगरपरिषद आयुक्त धर्मपाल सिंह से कहा कि वे विकास में भेदभाव नहीं करें। उनकी अपेक्षा है कि आयुक्त जनप्रतिनिधियों के प्रस्ताव को नहीं रोकेंगे। अगर ऐसा हुआ तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने पार्षदों से भी कहा कि वे समन्वित प्रयासों से शहर के विकास को प्राथमिकता दे।

सांस्कृतिक गीतों पर झूम उठी छात्राएं
मालपुरा. लक्ष्मीबाई महिला महाविद्यालय में चल रहे युवा सप्ताह का बुधवार को सांस्कृतिक समारोह के साथ समापन हुआ। इससें छात्राओं की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों पर लोग झूम उठे।


इस दौरान निदेशक अवधेश शर्मा ने कहा कि संस्कारों के बिना जीवन में कुछ भी नहीं है। बालकों में बचपन से ही अच्छे संस्कारों का समावेश होना चाहिए। कार्यक्रम संयोजक डॉ. रामराज शर्मा ने बताया कि चार्ट व मॉडल प्रतियोगिता में दुर्गाबाई सदन ने प्रथम, जीजाबाई ने द्वितीय, क्राफ्ट प्रतियेागिता में पन्नाधाय सदन ने प्रथम, पद्मावती व दुर्गाबाई ने द्वितीय, विचित्र वेशभुषा में दुर्गाबाई ने प्रथम व पन्नाधाय ने द्वितीय, एकल गायन में प्रियंका भट्ट ने प्रथम, चन्द्रकिरण चौधरी द्वितीय, सामूहिक गान में पन्नाधाय सदन ने प्रथम तथा जीजाबाई सदन द्वितीय स्थान पर रहा।

एकल नृत्य में मीरा बाई की हिना शर्मा प्रथम व दुर्गाबाई की नैनिका प्रजापत ने द्वितीय तथा सामूहिक नृत्य में पन्नाधाय ने प्रथम तथा पद्मावती सदन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य डॉ. राजाराम शर्मा ने आभार प्रकट किया। संचालन दिव्या धनजाणी ने किया।