
डिग्गी में पद्मावती फिल्म के विरोध में रैली निकालते करणी सेना के सदस्य।
मालपुरा. उपखण्ड के डिग्गी गांव में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना मालपुरा व शिव सेना की ओर से संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती में इतिहास के साथ छेड़छाड़ करने के विरोध में नरेन्द्र सिंह आमली के नेतृत्व में सुबह बस स्टैण्ड से सर्व समाज की ओर से विरोध रैली निकाली गई।
राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के टोंक जिलाध्यक्ष लवपालसिंह कुम्हारिया, संरक्षक शिव प्रताप सिंह खेड़ा, मालपुरा ब्लॉक अध्यक्ष करण सिंह बरोल, राजेन्द्र सिंह कुरथल, क्षत्रिय युवक संघ के राजेन्द्र सिंह कुरथल, शिव सेना जिला प्रमुख राधेश्याम वैष्णव, जाट सेना अध्यक्ष प्रधान तिरवाल,
हनुमान सिंह, पूरण सिंह, अश्विनी, रामसिंह हाड़ा, रामसिंह राठौड़, ओमसिंह सहित कई करणी सेना के सदस्यों ने जूलस निकाल बताया कि फिल्म के रिलीज पर रोक के लिए करणी सेना लगातार विरोध करेगी। इस अवसर पर संजय लीला भंसाली व दीपिका पादुकोण का पुतला फूंका गया।
युवा विरोध में उतरे
नगरफोर्ट .युवाओं ने जिला कलक्टर के नाम नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर पद्मावती फिल्म में ऐतिहासिक तथ्यों से छेड़छाड़ करने पर विरोध जताया है। नेतृत्व कर रहे कमलेश जोशी एवं कमलेश गौतम ने बताया कि ऐतिहासिक फिल्मों का निर्माण व उनका प्रदर्शन समाज को पूर्व प्रथाओं का ज्ञान कराता है, लेकिन संजयलीला भंसाली ने हिन्दू समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का प्रयास किया है। ऐसे में फिल्म के प्रसारण से पहले उसकी पूर्ण समीक्षा हो।
विरोध में शामिल होगी गुर्जर महासभा
निवाई. अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा की ओर से पद्मावती के विरोध में एक दिसम्बर को होने वाले भारत बंद का समर्थन किया गया है। प्रदेश कार्यकारिणी के निर्देशानुसार तहसील अध्यक्ष रामबिलास लांगडी की अध्यक्षता में गुरुवार को सभा आयोजन किया गया।
बैठक में प्रदेश महासचिव नन्दलाल लांगडी ने कहा कि फिल्म के माध्यम से रानी पद्मावती का अपमान किया गया है। उन्होंने बतया कि एक दिसम्बर भारत बंद का समर्थन अखिल भारतीय गुर्जर महासभा द्वारा किया जाएगा। उन्होंने 17 दिसम्बर को दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय बैठक मेे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया है।
सचिव राजेश लांगडी ने कहा कि आरक्षण मामले में कर्नल किरोडी सिंह बैंसला के आह्वान पर महासभा आन्दोलन का समर्थन करगी। इस अवसर पर उपाध्यक्ष बाबुलाल गुर्जर, सीताराम लांगडी, महामंत्री शिवपाल उमरवाल एवं गिरीजेश लटाला सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।
Published on:
24 Nov 2017, 8:05 AM IST
बड़ी खबरें
View Allटोंक
राजस्थान न्यूज़
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.