29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाबा रामदेव पदयात्रा में उमड़ी श्रद्धा, नाचते गाते रवाना पदयात्री हुए

Baba ramdev padyatra: बाबा रामदेव के दर्शनार्थ पूजा अर्चना के बाद ध्वज पताका के साथ नाचते गाते पदयात्रियों का जत्था रवाना हुआ।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Pawan Kumar Sharma

•

Updated: 19 Aug 2019, 8:38 AM IST

Baba ramdev padyatra

बाबा रामदेव पदयात्रा में उमड़ी श्रद्धा, नाचते गाते रवाना पदयात्री हुए

टोडारायसिंह. कस्बे से बाबा रामदेव के दर्शनार्थ ध्वज पताका के साथ बाबा रामदेव पदयात्रियों का जत्था रवाना हुआ। रैगरान मौहल्ला स्थित बाबा रामदेव मंदिर में पूजा अर्चना के बाद ध्वज पताका के साथ पदयात्री रवाना हुए।

डीजे की धुन पर बाबा रामदेव पीर के भजनो पर नाचते गाते हुए ब्रह्मअखाड़ा, माणक, एसबीआई बैंक होते हुए मुख्य मार्ग से केकड़ी मार्ग स्थित नेहरू पार्क भण्डारा पहुंचे। पदयात्रा में श्रद्धा का सैलाब उमड़ा।

read more: 15 दिसंबर तक भाजपा को चुनना होगा पार्टी का नया प्रदेशाध्यक्ष, संगठन चुनाव की जिम्मेदारी संभालेंगे गहलोत

महिला-पुरुष युवा वर्ग शामिल हुए। इधर, कस्बे में केकड़ी मार्ग पर बाबा रामदेव पदयात्रियों के लिए भण्डारा खोले गए है। पुलिस थाना के सामने भण्डारे का उद्घाटन विधायक कन्हैयालाल चौधरी व पालिकाध्यक्ष संतकुमार जैन ने किया।

पालिकाध्यक्ष ने किया भण्डारे का उद्घाटन
मालपुरा. केकड़ी रोड स्थित बेस्किया बालाजी मन्दिर परिसर मेें बाबा रामदेव समिति की ओर से शुरू किए भण्डारे का पालिकाध्यक्ष आशा नामा ने उद्घाटन किया।

read more:अगले दो दिन में राजस्थान में फिर भारी बारिश की चेतावनी, कभी भी खोले जा सकते हैं बीसलपुर बांध के गेट

पालिकाध्यक्ष नामा ने कहा कि पदयात्रियों की सेवा का पुण्य परमात्मा की भक्ति करने के समान ही मिलता है। पार्षद धनराज वाल्मीकि ने बताया कि भण्डारे में बाबा रामदेव के जाने वाले सभी यात्रियो को चाय नाश्ता दिए जाने का प्रबन्ध समिति की ओर से किया गया है।

ध्वज पूजन के साथ पदयात्री रामदेवरा रवाना
निवाई. बाबा रामदेव पदयात्रा मण्डल के तत्वावधान में रामदेव पदयात्रा चिंताहरण गणेश मंदिर से ध्वज के बाद गाजे बाजे के साथ रवाना हुई।

मण्डल अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण बैरवा ने बताया कि वैदिक आचार्यों के सान्निध्य में संत मनीषदास, पूर्व विधायक कमल बैरवा, कांग्रेस जिला महासचिव दिलीप ईसरानी, भागचंद बैरवा ध्वज पूजन किया गया।

इस अवसर पर मण्डल के संरक्षक सत्यनारायण चौधरी, राकेश अग्रवाल, चिरंजी, कमलेश बैरवा, रामअवतार बैरवा, गुलाब बैरवा, गोपाल बैरवा, राजाराम बैरवा, लोकेश बैरवा, राहुल बैरवा, हेमराज बैरवा, मनीष बैरवा,अनिल बैरवा, रामबाबू बैरवा सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।