
टोंक. पुरानी टोंक के माणक चौक क्षेत्र में वर्षों पुराने मार्ग में दीवार निर्माण के विरोध में शनिवार को विभिन्न समाजों के लोगों ने विरोध जताते हुए पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।
टोंक. पुरानी टोंक के माणक चौक क्षेत्र में वर्षों पुराने मार्ग में दीवार निर्माण के विरोध में शनिवार को विभिन्न समाजों के लोगों ने विरोध जताते हुए पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। लोगों का आरोप है कि दीवार निर्माण कराकर मार्ग रोका जा रहा है। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि माणक चौक क्षेत्र में दीवार निर्माण कराए जाने से लोगों की आवाजाही बाधित होगी।
इसके विरोध में कई लोग पुरानी टोंक थाने जा पहुंचे। इस दौरान प्रदर्शन कर निर्माण रोकने की मांग की। आक्रोशित लोगों का कहना था कि मार्ग में दीवार बनाए जाने से लोगों को घूमकर घरों को जाना पड़ेगा। लोगों ने पुलिस थाना प्रभारी को ज्ञापन भी सौंपा। लोगों की मांग पर पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य रुकवा दिया।
उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह से पुरानी टोंक क्षेत्र में दो पक्षों के बीच डीजे विवाद के बाद पहली बार सभी वर्गों के लोग एक साथ नजर आए। ज्ञापन देने वालों में आरिफ देशवाली, नरेन्द्र सिंह, गोपाल, देवकरण गुर्जर, कैलाश गुर्जर, भगवान, रामेश्वर, मुश्ताक आदि शामिल थे। इधर, वार्ड पार्षद शैलेन्द्र जैन ने बताया कि नगरपरिषद की ओर से टेण्डर जारी कर निर्माण कराया जा रहा था। आयुक्त के मौखिक आदेश पर कार्य रोका गया है।
खाली मटके लेकर किया प्रदर्शन
आवां. जल संकट से जूझती महिलाओं ने खाली मटके लेकर जलदाय विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर मीठे पानी की मांग की है। सरपंच राधेश्याम चन्देल ने महिलाओं को समझाकर बीसलपुर का पानी उपलब्ध कराने के लिए चल रही उच्च स्तरीय कार्रवाई की जानकारी दे मामले को शान्त कराया। मोनिका, नितेश, निर्मला, बदरी, रेणू, राजकुमारी, पद्मा आदि ने बताया कि जल-प्रदाय योजना के अन्तर्गत पानी आने का अन्तराल बढ़ता जा रहा है।
मोहल्ले मे नलों में गत 10 दिनों से पानी नहीं टपका है। गांव की ट्यूबवैल व हैण्डपम्पों का पानी पीने योग्य नहीं है। मीठा पानी तो दूर दराज मे भी नहीं मिल रहा है। गांव के जल स्रोत भी सूखने से जल संकट गहराता जा रहा है। सरपंच चन्देल ने बताया कि नई ट्यूबवैल खुदवाने के लिए पंचायत की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार से बीसलपुर परियोजना के लम्बित चल रहे प्रस्तावों की स्वीकृति के लिए पत्र लिखा गया है।
Published on:
25 Feb 2018, 9:49 AM IST
बड़ी खबरें
View Allटोंक
राजस्थान न्यूज़
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.