31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मंत्री के निर्देश के बाद साफ्टवेयर में किया बदलाव तो फिर से शुरु हुई मंडी में समर्थन मूल्य पर जिंसों की खरीद

राजफेड व सहकारिता विभाग ने साफ्टवेयर में बदलाव कर निरस्त किए रजिस्ट्रेशनों को पुन: बहालकर ठेकेदार को तुलाई कराने के निर्देश दिए।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Pawan Kumar Sharma

•

Updated: 11 Jun 2018, 9:35 AM IST

Weighment of commodity

दूनी मंडी परिसर में चल रहे समर्थन मूल्य खरीद केन्द्र पर रविवार सुबह से चना जिंस की तुलाई शुरू हो गई।

बंथली. कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी के निर्देश के बाद विभाग ने साफ्टवेयर में बदलाव कर निरस्त हुए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन को पुन: बहाल कर दिया। इसके बाद दूनी मंडी परिसर में चल रहे समर्थन मूल्य खरीद केन्द्र पर रविवार सुबह से चना जिंस की तुलाई शुरू हो गई।

मंडी अध्यक्ष ने बताया कि कृषि मंत्री को राजफेड की ओर से किसानों के पन्द्रह दिन पुराने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन निरस्त किए जाने की सूचना देने पर मंत्री ने सहकारिता मंत्री अजयसिंह किलक को इस मामले की जानकारी दी।

बाद में किलक के निर्देश के बाद राजफेड व सहकारिता विभाग ने साफ्टवेयर में बदलाव कर निरस्त किए रजिस्ट्रेशनों को पुन: बहालकर ठेकेदार को तुलाई कराने के निर्देश दिए। इसके बाद सुबह पांच बजे से केन्द्र पर तुलाई शुरू हो गई।

गौरतलब है कि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद तुलाई कराने की समयावधि बढ़ाने की मांग को लेकर कैलाश माली, लक्ष्मणसिंह शेखावत, जयंत सोगानी सहित अन्य दर्जनों किसानों ने शनिवार दूनी कृषि उपज मंडी में हंगामा कर तुलाई बंद करवा दी थी।

सूचना पर मंडी अध्यक्ष, कृषि मंत्री, कृषि निदेशक सूबेसिंह यादव, निदेशक कॉपरेटिव मातादीन मीणा, जिला कलक्टर रामचन्द्र ढेनवाल, देवली एसडीओ रवि वर्मा सहित राजफेड के अधिकारियों से वार्ताकर किसानों को समस्या समाधान का आश्वासन देकर मंड़ी के मुख्य द्वार के ताले खुलवाए थे।


साफ्टवेयर में एक दिन बढ़ाया
खरीद केन्द्र प्रभारी ओमप्रकाश चौधरी ने बताया कि तुलाई नहीं होने से गत 25 मई तक के ऑलाइन रजिस्ट्रेशन पन्द्रह दिन पूर्ण हो जाने पर निरस्त हो गए थे।

किसानों की ओर से की गई तालाबंदी के बाद सहकारिता मंत्री की ओर से दिए निर्देश पर साफ्टवेयर की तारीख एक दिन के लिए बढ़ा तुलाई शुरू करवा दी। निरस्त हुए रजिस्ट्रेशन के चना जिंस की तुलाई खरीद केन्द्र पर पांच के बजाय आठ कांटे लगाकर व मजूदरों की संख्या बढ़ाकर की जा रही है।

कृषि मंत्री बालीथल में

उनियारा. क्षेत्र के बालीथल ग्राम पंचायत मुख्यालय पर माली समाज की ओर से सोमवार को आयोजित होने वाले सामाजिक सम्मान समारोह में कृषिमंत्री प्रभुलाल सैनी शिरकत करेंगे।

आयोजन समिति के दीनदयाल सैनी वार्ड पंच ने बताया कि भैंरूजी का वार्षिक उत्सव व प्रसादी कार्यक्रम में कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी, नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद मदनलाल सैनी, युवा बोर्ड अध्यक्ष भूपेन्द्र सैनी, पूर्व मंत्री राजेन्द्र गहलोत भाग लेंगे।