
रेलवे कर्मचारी ऑल इण्डिया रेलवे मैन्स फेडरेशन के आह्वान पर 15 सूत्रीय मांगों को लेकर तीन दिवसीय अनशन शुरू किया है।
टोंक . वनस्थली-निवाई रेलवे स्टेशन पर मंगलवार से नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलॉइज यूनियन सवाईमाधोपुर शाखा एवं जयपुर मण्डल रेलवे कर्मचारी ऑल इण्डिया रेलवे मैन्स फेडरेशन के आह्वान पर 15 सूत्रीय मांगों को लेकर तीन दिवसीय अनशन शुरू किया है। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि अशोक कुमार अग्रवाल ने बताया कि ऑल इण्डिया रेलवे मैन्स फेडरेशन के आह्वान पर मंगलवार से यूनियन की मांगों को लेकर देशभर के रेलवे कर्मचारी अनशन पर रहेंगे।
उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा 2004 के बाद नए भर्ती कर्मचारियों की पेंशन बंद कर दी है। इससे यूनियन में भारी रोष व्याप्त है। कर्मचारियों की मांग है कि नई पेंशन नीति के स्थान पर गारन्टीड पेंशन दी जाए, न्यूनतम वेतन एवं फिटमेन्ट में सुधार, रेलों में निजीकरण एवं आउट सीर्सिंग बंद हो, बकाया भत्तों के आदेश, ट्रैक मेन्टेनर के पदो के आदेश जारी करने, जोखिम भत्ता सहित 15 सूत्रीय मांगों को लेकर रेलवे कर्मचारी 3 दिवसीय अनशन पर रहेंगे।
इस दौरान यूनियन अध्यक्ष बच्चूलाल मीणा, उपाध्यक्ष अनिल त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष आर.पी.शर्मा, सहायक सचिव मदनसिंह राजावत, मंत्री नेमीचन्द यादव, मुरारीलाल मीणा, एस.के. गहलोत, रोशनलाल मीणा, दिलराज मीणा, महेश पहाडिय़ा एवं सुमेरसिंह मौजूद थे।
धूमधाम से किया महामस्तकाभिषेक
निवाई. दिगम्बर जैन समाज की ओर से बुधवार से श्रीशान्तिनाथ दिगम्बर जैन अग्रवाल मन्दिर में आचार्य इन्द्रनन्दी ससंघ के सान्निध्य में 6 दिवसीय मान स्तम्भ जिनबिम्ब महामस्तकाभिषेक महोत्सव का अयोजन धूमधाम से किया हुआ। विमल जैन ने बताया कि मस्तकाभिषेक से पूर्व मूलनायक भगवान शान्तिनाथ के समक्ष महेन्द्र कुमार एवं पारसचन्द की ओर से विधिवत पूजा-अर्चना करके ध्वजारोहण के साथ शुरुआत की गर्इी।
पण्डित सुरेश के शास्त्री के सान्निध्य में सुबह जिनाभिषेक, शान्तिधारा, मंगलाषटक प्रवचन, झण्डारोहण, मण्डल विधान आदि अनुष्ठानों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। सुनिल भाणजा ने बताया कि 10 मई को विशुद्ध वर्धनी महिला मण्डल की ओर से तिलकमति नामक नाटिका का मंचन होगा। इस दौराना मन्दिर अध्यक्ष महावीरप्रसाद जैन, विमलचन्द जैन, दिनेश गिंदोड़ी, रामपाल चंवरिया, रतनलाल जैन, महेन्द्र जैन, राजेश, ताराचन्द बोहरा, प्रदीप जैन, राधेश्याम, कजोड़मल जैन एवं संजय जैन आदि मौजूद थे
Published on:
09 May 2018 04:54 pm
