उनियारा. नगरपालिका की ओर से बस स्टैण्ड पर देहलवाल मंदिर परिसर में वाहन पार्किंग का ठेका देने का देहलवाल समिति ने विरोध जताते हुए उपखण्ड़ अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। देहलवाल समिति के गोपाल सैनी, मुकेश, चिरंजी, पप्पूलाल मीना, लोकेन्द्र, कमलेश, पवन, चन्द्रप्रकाश, पुष्कर देवतवाल, रामजस गुर्जर, रामसागर सहित अनेक जनों ने एसडीएम कार्यालय पहुंच उनियारा उपखण्ड़ अधिकारी के प्रतिनिधी को ज्ञापन सौंप अवगत करवाया है कि नगर पालिका कर्मचारी-अधिकारियों द्वारा मनमाने तरिके से वाहन पार्किंग का ठेका बस स्टेण्ड़ उनियारा पर दे दिया गया। ठेकेदार द्वारा जबरन वाहन चालकों से मनमानी राशि वाहन पार्किंग शुल्क के रूप में वसूली जा रही है। जो न्यायोचित नहीं है। वहीं उपखण्ड़ अधिकारी के न्यायालय में एक वाद देहलवाल जी बनाम नगरपालिका के नाम से चल रहा है।