25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धड़ल्ले से हो रहा बजरी का अवैध परिवहन, ओवरलोड वाहनों से टूटी सडक़ें

प्रशासन की अनदेखी के चलते क्षेत्र में दौड़ रहे बजरी के ओवरलोड वाहनों से सडक़ें गड्ढों में तब्दील हो गई है।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Pawan Kumar Sharma

•

Updated: 7 Oct 2019, 4:26 PM IST

धड़ल्ले से हो रहा बजरी का अवैध परिवहन, ओवरलोड वाहनों से टूटी सडक़ें

धड़ल्ले से हो रहा बजरी का अवैध परिवहन, ओवरलोड वाहनों से टूटी सडक़ें

पीपलू (रा.क.). प्रशासन की अनदेखी के चलते क्षेत्र में दौड़ रहे बजरी के ओवरलोड वाहनों से सडक़ें गड्ढों में तब्दील हो गई है। ऐसे में वाहन इन जर्जर सडक़ों पर हिचकोले खाते हुए चल रहे हैं। कई जगह तो ये गड्ढे तीन से चार फीट तक हो गए हैं। ऐसे में इस मार्ग से गुजरने वालों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

read more:विधायक की जनसुनवाई में झलका तबादलों का दर्द, कर्मचारियों व अधिकारियों सहित लोगों ने की स्थानान्तरण निरस्त की मांग

हालांकि ये सडक़ें बरसात से पहले ठीक थी, लेकिन बरसात के मौसम के बाद मुख्य सडक़ मार्गों सहित गांव की सडक़ें बदहाल हो गई है। रोक के बावजूद धड़ल्ले से चल रहे अवैध बजरी भरकर गुजर रहे आवेरलोड टे्रलर, ट्रकों, ट्रैक्टरों से सडक़ें गड्ढों में बदल गई है। क्षेत्र में सुबह 5 से 9 तथा रात में 8 बजे से देर रात तक धड़ल्ले से बजरी स्टॉकों, बनास नदी आदि स्थानों से बजरी भरकर वाहन गुजरते रहते हैं। प्रशासन ने एसआइटी टीम गठित कर रखी है, लेकिन वह गाहे-बगाहे कार्रवाई करती है।

read more:वनस्थली विद्यापीठ आए नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी ने कहा, भारत में नैतिक शिक्षा का हो रहा है पतन

इन सडक़ों के हालात बिगड़े
उपखंड क्षेत्र में पीपलू से बनवाड़ा, रानोली, कठमाणा होकर जयपुर जाने तथा पीपलू से बगड़ी, रजवास होकर निवाई जाने, संदेड़ा से हरिपुरा, चौगाई होकर रानोली, सुंदीफल से चौगाई, झिराना से नानेर, पीपलू से नाथड़ी जाने वाला मार्ग पर तो इतने गहर गहरे गड्ढे हो गए हैं कि थोड़ी चूक पर दुर्घटना हो जाए।


दो पकड़े, तीन को ले गए खननकर्ता
टोंक. शहर के बहीर क्षेत्र में एसआइटी ने रविवार शाम बजरी से भरे वाहनों पर कार्रवाई। टीम की अनदेखी के चलते तीन चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली को छुड़ा ले गए। इस दौरान टीम ने दो ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ लिया। खनिज समेत अन्य विभागों की टीम में कोतवाली थाना पुलिस शामिल थी।

read moreबजरी के अवैध परिवहन पर राजस्व टीम ने की कार्रवाई, रैकी करने वालों को चकमा देकर बजरी से भरे दो वाहन पकड़े

टीम को सूचना मिली कि बहीर क्षेत्र से बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां गुजर रही है। इस पर टीम बहीर पहुंच गई। उन्होंने बजरी से भरी 4 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को पकड़ लिया। टीम उन्हें जब्त कर ला रही थी। इस दौरान पटेल सर्कल तथा अन्य मार्गों से चालक तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को भगा कर ले गए। हालांकि पुलिस समेत टीम ने उनका पीछा किया, लेकिन खननकर्ता पंचकुइया दरवाजा की ओर से ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को भगा ले गए।