25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बजरी के अवैध परिवहन पर राजस्व टीम ने की कार्रवाई, रैकी करने वालों को चकमा देकर बजरी से भरे दो वाहन पकड़े

बजरी खनन व परिवहन पर कार्रवाई में राजस्व टीम ने सर्तकता बरतते हुए देर रात रैकी करने वालों को चकमा देकर बजरी से भरे दो वाहन जब्त कर लिए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Pawan Kumar Sharma

•

Updated: 7 Oct 2019, 9:12 AM IST

बजरी के अवैध परिवहन पर राजस्व टीम ने की कार्रवाई, रैकी करने वालों को चकमा देकर बजरी से भरे दो वाहन पकड़े

बजरी के अवैध परिवहन पर राजस्व टीम ने की कार्रवाई, रैकी करने वालों को चकमा देकर बजरी से भरे दो वाहन पकड़े

टोडारायसिंह. बजरी खनन व परिवहन पर कार्रवाई में राजस्व टीम ने सर्तकता बरतते हुए शनिवार देर रात रैकी करने वालों को चकमा देकर बजरी से भरे दो वाहन जब्त कर लिए। टीम ने रैकी करने वालों को उपखण्ड अधिकारी कार्यालय के समीप ही उलझा दिया और अचानक कार्रवाई के लिए निकल पड़े।

read more:अस्पताल में गंदगी देख बोले कलक्टर, उफ! ये गंदगी... तत्काल साफ कराओ

ऐसे में रैकी करने वाले बजरी से भरे वाहनों के चालकों तक सूचना नहीं पहुंचा पाए। ये कार्रवाई टोडारायसिंह-मालपुरा मार्ग पर हुई। जहां से अवैध बजरी से भरे एक डंपर व ट्रेलर को जब्त किया है। इसी बीच दो अन्य डंपर बजरी को सडक़ पर खाली कर भाग गए। बजरी सडक़ पर होने से मार्गअवरुद्ध हो गया। ऐसे में टीम उन्हें नहीं पकड़ पाई।

उल्लेखनीय है कि बजरी के अवैध खनन व परिवहन को (एस्कोर्ट) सुरक्षा मुहैया कराने वाले लोग एसआइटी की रैकी करने में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं। जहां एसडीएम कार्यालय के समक्ष होने वाली प्रत्येक गतिविधि पर निगरानी रखने के साथ बजरी के अवैध परिवहन को सिगलन दिया करते हैं। ताकि एसआइटी को सफलता नहीं मिल पाती थी।

read more:एसडीएम और पुलिस को देख भागे खनन माफिया, एलएनटी मशीन जप्त

उपखण्ड अधिकारी डॉ. सूरजसिंह नेगी के निर्देश पर शनिवार को तहसीलदार मनमोहन गुप्ता ने राजस्व टीम गठित कर कार्रवाई की तैयारी की। योजना के मुताबिक देर रात तहसील कार्यालय में प्रशानिक जीपें खड़ी रही। ये देख रैकी करने वाले युवकों ने बजरी से भरे वाहनों को हरी झण्डी दे दी।

इस दौरान सूचना मिलते ही तहसीलदार मय टीम के टोडारायसिंह-मालपुरा मार्ग पर कूकड़ गांव के समीप एक डंपर व कृपाल भैरू से मेहरू मार्ग पर बजरी से भरे एक टे्रलर को पीछा कर पकड़ लिया। इसी बीच दो अन्य डंपर चालक मेहरू मार्ग पर बजरी को सडक़ पर खाली कर डंपर लेकर फरार हो गए।

read more:50 हजार की आबादी वाले शहर में 28 वर्षो से 50 बेड का अस्पताल, एक बेड पर दो-मरीजों का उपचार

इससे मार्ग अवरुद्ध हो गया। करीब रात ढाई बजे जेसीबी से बजरी हटवा कर मार्ग खुलवाया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने डंपर व टे्रलर को जब्त कर चालक राकेश, हरिराम व अजीत को शांतिभंग में गिरफ्तार किया है। दोनों वाहनों को मोर पुलिस चौकी खड़ा करवाते हुए खनन विभाग को सूचित किया।