5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गन प्वाइंट पर कारोबारी को लूटा, मारपीट कर बंधक बनाया, कार-कैश लेकर फरार

बदमाशों ने मारपीट कर उनके हाथ और पैर बांध दिए...

2 min read
Google source verification

टोंक

image

Dinesh Saini

Mar 03, 2018

Robbery

जयपुर/टोंक। टोंक में तडक़े चार बजे बदमाशों ने एक कारोबारी को लूट लिया। उसे मारपीट कर बंधक बनाया और उसकी कार, कैश, मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए। कारोबारी ने जैसे-तैसे पुलिस को सूचना दी। मामले की जांच दूनी थाना पुलिस कर रही है। पुलिस के अनुसार स्कूल संचालक और कारोबारी मोहित मंगल आज तडक़े करीब चार बजे अपनी लग्जरी कार से घर लौट रहे थे। इसी दौरान एक कार में सवार तीन लुटेरों ने कार को रोका। मोहित ने कार रोकी तो दूसरी कार में सवार बदमाश उतर आए ओर मोहित को गन प्वांइट पर ले लिया।

सुनसान स्थान पर चलती कार से फेंका
मोहित कुछ समझ पाते इससे पहले ही तीनों बदमाशों ने मारपीट कर उनके हाथ और पैर बांध दिए। उसके बाद उनको कार में ले गए और सुनसान स्थान पर चलती कार से फेंक दिया। इस बीच लुटेरों ने कैश और मोबाइल समेत कार लूट ली। पुलिस को सूचना मिलने पर पुलिस ने नाकाबंदी की लेकिन लुटेरों का सुराग नहीं लगा। मोहित ने पुलिस को बताया कि वे बूंदी से लौट रहे थे। जिन लोगों ने लूटपाट की वे भी बूंदी से ही उनकी कार के आसपास ही अपनी कार ड्राइव कर रहे थे।


वहीं दूसरी ओर पुलिसकर्मी को पीटा, बोतल फेंककर मारी
जयपुर में सदर थाना क्षेत्र में एक सिपाही के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की। शराब के नशे में पीटा और उसके सिर पर शराब की बोतल दे मारी। उसके बाद सभी वहां से भाग गए। बाद में सिपाही ने सदर थाने मे कुछ लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कराया। सदर थाने में दर्ज मामले के अनुसार सिपाही धुलंडी पर सिपाही सतीश कुमार हसनपुरा रोड पर तैनात था। इसी दौरान कुछ लोग वहां पर शराब पीकर उत्पात मचाने लगे। रंग से सरोबार लोगों को हुड़दंग करने से जब सिपाही सतीश ने रोका तो उन लोगों ने सतीश की पिटाई कर दी और शराब की बोतल फेंककर मारी। आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ कर सतीश ने सुनील, शौकीन और अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।