
टोंक. शहर के सवाईमाधोपुर चौराहा के समीप शर्मा कॉलोनी तथा आस-पास के क्षेत्र में सोमवार दोपहर फाल्ट आने से मकानों में करंट दौड़ गया।
टोंक. शहर के सवाईमाधोपुर चौराहा के समीप शर्मा कॉलोनी तथा आस-पास के क्षेत्र में सोमवार दोपहर फाल्ट आने से मकानों में करंट दौड़ गया। इस दौरान एक युवक झुलस गया।
वहीं कई उपकरण अचानक तेज क्षमता से आई बिजली से जल गए। लोगों ने इसकी शिकायत निगम से कर बिजली बंद कराई। शाम तक फाल्ट वाली लाइनों की मरम्मत नहीं की गई।
क्षेत्र के विष्णु गुप्ता ने बताया कि दोपहर एक बजे अचानक बिजली लाइनों में फाल्ट आ गया। इसके चलते पहले तो घरों के उपकरण जल गए तथा बाद में करंट भी आने लगा।
इससे भवेश खण्डेलवाल के करंट का झटका लग गया। हालांकि सतर्कता के चलते वह झुलसने से बच गया।
गर्मी में विद्यार्थी हो गए परेशान
फाल्ट आने से गुर्जर छात्रावास के 30 पंखे खराब हो गए। वायर फिटिंग भी जल गई। इसके चलते छात्रावास में रह रहे विद्यार्थियों को गर्मी में परेशाना होना पड़ा।
विद्यार्थियों ने बताया कि फाल्ट आने से एक साथ पंखें बंद हो गए। कई पंखों में आग तथा धुआं निकलने लगा। इसके चलते मीटर के पास मैन स्वीच को बंद करना पड़ा, नहीं तो अन्य उपकरण भी जल जाते। इधर, शर्मा कॉलोनी के एक दर्जन मकानों में कूलर, पंखे, फ्रीज समेत अन्य उपकरण
जल गए।
पहले झुलसी थी महिला
विद्युत वितरण निगम की अनदेखी के चलते शहर के ताज कॉलोनी के आधा दर्जन मकानों में गत 11 जून को करंट दौड़ गया था। इससे लाखों रुपए के उपकरण जल गए।
वहीं करंट दौडऩे से एक महिला झुलस गई थी। ये फाल्ट कॉलोनी के मकानों के ऊपर से गुजर रहे तारों के टकराने से आया था।
इधर, शर्मा कॉलोनी के लोगों ने बताया कि यहां भी बिजली के तार पेड़ों के बीच से गुजर रहे हैं। इनमें आए दिन फाल्ट आता रहता है। इसकी शिकायतें भी निगम से की गई, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है।
बिजली बंद रहेगी
टोडारायसिंह. रखरखाव व मरम्मत कार्य के चलते टोडारायसिंह उपखण्ड में मंगलवार सुबह दो घण्टे बिजली बंद रहेगी।
कनिष्ठ अभियन्ता संदीप पूनिया ने बताया कि मंगलवार सुबह 6 से 8 बजे तक 132 केवी में मरम्मत कार्य को लेकर टोडारायसिंह, मोर व बावड़ी समेत सभी अन्य 33 केवी स्टेशनों पर बिजली आपूर्ति
बंद रहेगी।
निवाई .विद्युत उपकरणों के मरम्मत के चलते क्षेत्र में मंगलवार सुबह 8 से 11 बजे तक बिजली बंद रहेगी। कनिष्ठ अभियंता धनराज टाटावत ने बताया कि विद्युत उपकरणों की मरम्मत के चलते सुबह 8 से 11 बजे तक वनस्थली, करेड़ा, सूरिया, दत्तवास तथा डांगरथल आदि क्षेत्र में बिजली आपूर्ति
बंद रहेगी।
Published on:
19 Jun 2018 08:38 am
बड़ी खबरें
View Allटोंक
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
