28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

video: नाचते गाते जयकारें के साथ रवाना हुई शिव कांवड़ पदयात्रा

Shiv Kavad Pad Yatra पंचमूखी महादेव भोपालावजी के लिए पदयात्राएं ध्वज पूजन के साथ रवाना हुई।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Pawan Kumar Sharma

•

Updated: 10 Aug 2019, 5:45 PM IST

shiva-kawand-padyatra-left-with-cheer

video: नाचते गाते जयकारें के साथ रवाना हुई शिव कांवड़ पदयात्रा

लाम्बाहरिसिंह. कस्बे समेत क्षेत्र के कांटोली गांव से शुक्रवार को पंचमूखी महादेव भोपालावजी के लिए पदयात्राएं ध्वज पूजन के साथ रवाना हुई। कस्बे में हरिओम मण्डल के तत्वावधान में द्वितीय पदयात्रा रवाना हुई।

read more: video: टयूबवैल के रास्ते बरसात का पानी भरने से जलापूर्ति ठप, पेयजल समस्या समस्या से जूझ रहे ग्रामीण

इससे पहले नीलकंठ मंदिर पर पण्डित दिनेश कुमार शर्मा मंत्रोच्चार के साथ ध्वज की विधिवत पूजा अर्चना कर जिला शान्ती समिति सदस्य श्रीराम साहू को ध्वज थमा पदयात्रा को रवाना किया।


जोडों पदयात्री खबर
पचेवर. कस्बे से निकलने वाली डिग्गी कल्याण धणी की पदयात्रा का कस्बेवासियों ने जगह-जगह स्वागत करते हुए जलपान की व्यवस्था की। इस दौरान मेडिकल व मोबाइल दुकानदारों की युनियन ने पदयात्रियों के लिए जलपान की व्यवस्था के साथ नि:शुल्क दवा वितरण भी किया।

read more: गरीबों के आशियाने पर भारी बारिश की मार, भरभराकर गिर पड़े कई घर, सिर ढकने को खड़ा हुआ संकट

कस्बे के श्रीजी मण्डल के सदस्यों ने शाह धर्मशाला में पदयात्रियों के लिए भोजन व्यवस्था के साथ विश्राम करने के लिए उचित व्यवस्था की गई। इस मौके पर श्रीजी मण्डल के अध्यक्ष रमेश टेलर, सचिव अशोक कुमार जैन, कोषाध्यक्ष राधेश्याम लक्षकार, रामनारायण सैनी, रामकिशन चौधरी, हनुमान वैष्णव,सोनू खंगार सहित आदि ने पदयात्रियों के स्वागत जुटे रहे।

read more: video: राजस्थान में यहां कर्मचारियों को हेलमेट पहनकर करना पड़ रहा है काम, कारण जानकर आप भी हो जाएगे हैरान!

पदयात्रियों ने श्रीजी के दर्शन कर मांगी मन्नतें
मालपुरा. उपखण्ड के डिग्गी गांव में चल रहे लक्खी मेले के पांचवे दिन शनिवार को भी मन्दिर में श्रीजी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। बाउंसरों, बेरिकेटिंग व पुलिस सुरक्षा के मध्य पदयात्रियों ने कल्याणधणी के दर्शन कर मन्नतें मांगी। दर्शन कर लौट रहे पदयात्रियों के वापिस लौटने के कारण रोडवेज बसों में सुबह से ही पदयात्रियों की भीड़ लगी रही।


मंगला आरती के साथ ही पैदलयात्रियों के मंदिर में श्रीजी के दर्शनों के लिए कतार लगना शुरु हो गई जो दोपहर तक चलती रही। चिकित्सा विभाग द्वारा चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाई गई। जयपुर सहित कई स्थानों की पदयात्राएं पहुंची जिससे पदयात्रियों की श्रीजी के दर्शनों के लिए कतार लगी रही।

read more:यूपी में मॉब लिंचिंग का शिकार हुए युवक का शव पहुंचा गांव तो मच गया कोहराम, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल


विजय सागर तालाब में पदयात्रियों की सुरक्षा में लगे एनडीआरएफ टीम के सुरक्षाकर्मी सहित पुलिसकर्मी स्नान करने वाले पदयात्रियों को बार-बार गहराई की तरफ नहीं जाने की हिदायत दे रहे है। वहीं चिकित्सा विभाग द्वारा चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाई गई।