
टोंक. श्रीश्याम सखा परिवार समिति की ओर से आठवीं श्रीश्याम महोत्सव आयोजन के तहत शुक्रवार को शहर में कलश यात्रा निकाली गई।
टोंक. श्रीश्याम सखा परिवार समिति की ओर से आठवीं श्रीश्याम महोत्सव आयोजन के तहत शुक्रवार को शहर में कलश यात्रा निकाली गई। इसमें 251 महिलाएं रंग-बिरंगी पौशाक कलश धारण किए मंगलगीत गाते चल रही थी। कलश यात्रा कंकाली माता मंदिर से रवाना बैण्डबाजे व डीजे की धुन पर श्याम बाबा के श्रद्धालु नाचते-गाते चल रहे थे।
कलश यात्रा के घंटाघर पर पहुंचने पर विधायक अजीत मेहता व पंचायत समिति प्रधान जगदीश गुर्जर ने श्याम बाबा की आरती उतारी। वहीं नगर परिषद के सामने सभापति लक्ष्मीदेवी जैन समेत पार्षदों ने पुष्प वर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया। साथ ही श्याम बाबा की झांकी की आरती उतारकर धार्मिक लाभ प्राप्त किया।
कलश यात्रा का बाजार में साहू समाज, जोधुपर मिष्ठान भण्डार, सुभाष बााजर सहित बड़ा के व्यापारियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।कलश यात्रा के दौरान पूरा बाजार श्याम मय हो गया। कलश यात्रा मुख्य बाजार होते हुए श्याम मंदिर पहुंची, जहां आरती के बाद प्रसादी वितरित की गई।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गणेश माहुर, मणीकान्त गर्ग, राजेन्द्र गोयल, राजीव बंसल, सुनील बंसल, शैलेन्द्र गर्ग, मनीष तोषनीवाल, महेश बंसल, रामअतार धाभाई, बालकिशन विजय, नरेश बंसल, कमलेश सिंगोदिया, सूरज सैन, गोपाल सोनी, शिमला, मंजू शर्मा, सुनीता सैनी, सुरेन्द्र महावर आदि महिला-पुरुष मौजूद थे।
कलश यात्रा का स्वागत किया।
मालपुरा. श्रीराधा गोपाल गोशाला समिति तिलांजू की ओर से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में गोसेवा सहायतार्थ आयोजित श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ महोत्सव के आयोजन पर शुक्रवार को गांव के शिव मन्दिर से कलश यात्रा गई। जगह-जगह ग्रामीणों ने कलश यात्रा का स्वागत किया।
संत किशोरीदास ने कथावाचन करते हुए कहा कि भागवत में सभी ग्रंथों का सार समाहित है इसके श्रवण मात्र से मुक्ति मिलना सम्भव है। उन्होंने कहा कि गोमाता की रक्षा करना हमारा दायित्व है।
जन्मोत्सव में झूम उठे श्रद्धालु
दतोब (लाम्बाहरिसिंह) ञ्च पत्रिका. दतोब गांव में शेके वाले बालाजी मंदिर परिसर में चल रही भागवत कथा ज्ञानयज्ञ में शुक्रवार को कृष्ण जन्मोत्सव में श्रद्धालु झूम उठे। सदस्य जीतराम चौधरी ने बताया कि बाल लीलाओं की संजीव झांकिया सजाई गई। इस दौरान गायक कलाकारों ने बधाई भजनों की प्रस्तुतियों पर श्रद्धालु झूम उठे। कथावाचक घनश्याम दाधिच ने कृष्ण अवतार, बाल लीला पर कथावाचन किया।
Published on:
30 Dec 2017, 9:02 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.