2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिना कर संग्रहण से देश का विकास सम्भव नहीं- मीता नाम्बियार

आयकर विभाग के कार्यालय भवन व आवासीय कॉलोनी की भूमि पूजन गुरुवार को किया गया।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Pawan Kumar Sharma

•

Updated: 23 Mar 2018, 10:42 AM IST

पट्टिका का अनावरण

टोंक में आयकर भवन की पट्टिका का अनावरण करते अतिथि।

टोंक. शहर के महादेववाली में बनने वाले आयकर विभाग के कार्यालय भवन व आवासीय कॉलोनी की भूमि पूजन गुरुवार को किया गया। इस दौरान आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त मीता नाम्बियार थी। उन्होंने कहा कि टोंक जिले में आयकर वसूली तेजी से बढ़ी है। उम्मीद है कि आने वाले सालों में राजस्व संग्रहण और तेजी से बढ़ेगा।

विशिष्ट अतिथि आयकर महानिदेशक (अन्वेषण) सतीशकुमार गुप्ता ने कहा कि बिना कर संग्रहण के देश की प्रगति सम्भव नहीं है। ऐसे में सभी नागरीक अपनी क्षमता के अनुसार अपना कर्तव्य समझकर अपनी आमदनी पर आयकर अदा करे। इससे पहले अतिथियों ने भूमि पूजन किया। इसके बाद पट्टिका का अनावरण किया।

समारोह में विशिष्ट अतिथि प्रधान आयकर आयुक्त-तृतीय इरीना गर्ग, अपर आयकर आयुक्त-7 राजेन्द्रकुमार झा, आयकर आयुक्त अपील एल. आर. मीणा तथा नगर परिषद सभापति लक्ष्मीदेवी जैन थी। सहायक आयकर आयुक्त सी. पी. शर्मा ने बताया कि महादेववाली में 2400 वर्गगज जमीन पर कार्यालय तथा आवासीय कॉलोनी का निर्माण होगा।

इसके निमार्ण की स्वीकृति गत 13 मार्च को केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड नई दिल्ली ने दी है। समारोह में एडवोकेट अनिल कासलीवाल, महेन्द्र सिरोठा, नरेश बंसल, श्यामलाल जैन, बैणीप्रसाद जैन, दिनेश छामुनिया, अनिल जैन, अभिनव जैन, राजीव बंसल, सतीश अग्रवाल, हरिप्रसाद शर्मा, राजेन्द्र गोयल, मणिकांत गर्ग, निरीक्षक आशूतोष शर्मा व तरुण जैमन आदि मौजूद थे।


लोगों को जल का महत्व बताया
टोंक. टोंक वॉटर सप्लाई की ओर से विश्व जल दिवस मनाया गया। इस मौके पर टोंक में जल संरक्षण एवं पानी के बेहतर उपयोग के लिए पम्प्लेट वितरित कर जल संरक्षण के उपायों के बारे में जागरूकता अभियान चलाया गया। वहीं इस दौरान हुई परिचर्चा में लोगों को पानी के बेहतर इस्तेमाल की जानकारी दी गई। ये जागरूकता अभियान छावनी चौराहा, घंटाघर एवं सवाईमाधोपुर चौराहा आदि स्थानों पर चलाया गया।

इसमें सामाजिक प्रबन्धक अरविंद सिंह एवं चिरंजी लाल चंदेल के नेतृत्व में टीम ने लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया। लोगों ने जल संरक्षण तथा पानी के बेहतर इस्तेमाल करने का संकल्प लिया। इसके बाद हुईपरिचर्चामें आरयूआईडीपी के अधिशासी अभियंता एस. पी. सोनी ने पानी बचाने की अपील की। राकेश गर्ग व प्रियंका शर्मा ने भी विचार व्यक्त किए।