
टोंक. शहर में प्रशासन की ओर से विकास कार्य तो कराए जा रहे हैं, लेकिन इनकी गति काफी धीमी तथा कुछ कमियां रहने से लोगों को परेशानी हो रही है।
टोंक. शहर में प्रशासन की ओर से विकास कार्य तो कराए जा रहे हैं, लेकिन इनकी गति काफी धीमी तथा कुछ कमियां रहने से लोगों को परेशानी हो रही है। ऐसी ही समस्याओं से परेशान हो रहे हैं सिविल लाइन तथा बहीर मार्ग के लोग। बहीर में 2.8 किलोमीटर की 7 मीटर की चौड़ाई में सडक़ का निर्माण कराया जा रहा है। लोग उसकी गुणवत्ता पर तो सवाल नहीं उठा रहे, लेकिन सडक़ निर्माण से हो रही परेशानियों से दुखी है।
यहां के प्रेमचंद, वसीम हैदर, सुलेमान, सुमीत सैनी आदि ने बताया कि सडक़ निर्माण के दौरान ऊंचाई काफी अधिक कर दी गई। नालियों का निर्माण भी फिलहाल शुरू नहीं किया गया है। इससे घरों से निकलने वाले पानी का निकास नहीं हो रहा है। ऐसे में लोगों को परेशानी हो रही है। इधर, सिविल लाइन में रहने वाले कर्मचारी सुरेश गुप्ता, मुकेश साहू, भानूप्रकाश यादव, मनीषा, रमेश यादव, मनोज शर्मा आदि ने बताया कि सिविल लाइन में गत दिनों पाइप लाइन डालने के लिए सडक़ की खुदाईतो कर दी, लेकिन उसकी मरम्मत नहीं कराईजा रही है। कईबार इसकी शिकायत भी की, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है।
क्षतिग्रस्त सडक़ से व्यापार हो रहा है प्रभावित
देवली. व्यापार महासंघ की बुधवार रात अध्यक्ष रमेश जिन्दल की मौजूदगी में जगदीश धाम में बैठक हुई। इसमें क्षेत्र के क्षतिग्रस्त नेगडिय़ा रोड के नवीनीकरण मुद्दे पर चर्चा हुई। संघ महामंत्री सुरेश अग्रवाल ने बताया कि बैठक में क्षेत्र के पुराने अजमेर-कोटा मार्ग का नेगडिय़ा रोड समूचे तौर पर क्षतिग्रस्त होने का मुद्दा उठाया गया। इससे उक्त क्षेत्र से आने वाले ग्रामीणों का रुख देवली की बजाय केकड़ी की ओर हो रहा है। इससे देवली के व्यापार को काफी नुकसान हो रहा है। वहीं पुलिया बनने के बावजूद लोग सावर होकर केकड़ी जा रहे हैं।
इससे लोगों को आर्थिक नुकसान हो रहा है। जबकि नेगडिय़ा पुलिया के लोकार्पण समारोह में सार्वजनिक निर्माण मंत्री युनूस खान ने उक्त सडक़ के नवीनीकरण की घोषणा की थी, लेकिन दो वर्ष बीत जाने के बावजूद नवीनीकरण नहीं हुआ। बैठक में व्यापारियों की ओर से शुक्रवार सुबह 10 बजे अम्बेडकर सर्किल से जुलूस निकालने व सांकेतिक धरने देने का निर्णय किया। बैठक में रतन मंगल , महावीर जैन, मुकेश गोयल, राधेश्याम मालू, बनवारी मंगल, मनजीत सिंह, गणतंत्र सिंहल, शिवराज तेली, मोहम्मद शमी, विष्णु मंगल, नरेन्द्र सिंह, उमाशंकर, जयप्रकाश चौकड़ीवाल, संदीप चौधरी थे।
Published on:
16 Feb 2018, 3:35 PM IST
बड़ी खबरें
View Allटोंक
राजस्थान न्यूज़
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.