
शहर में प्रतिदिन ठेला विक्रेता बढ़ते जा रहे है।
देवली। नगर पालिका की ओर से शहर के सुव्यवस्थित यातायात प्रबंधन को लेकर बनाई गई नोन वेण्डर जोन की योजना बोर्ड प्रस्ताव पारित होने के कई माह बाद भी लागू नहीं हो पाई। इसके चलते शहर में प्रतिदिन ठेला विक्रेता बढ़ते जा रहे है।
वहीं इसका खामियाजा लोगों को यातायात में मिलने वाली असुविधा के रूप में भुगतान पड़ रहा है। ऐसे में जनप्रतिनिधियों की ओर से पारित प्रस्ताव केवल कागजों में दर्ज होकर रह गया।
विजय माल्या के 'अच्छे दिन' खत्म होने की आहट, जानिए कैसे ?
उल्लेखनीय है कि करीब दो वर्ष पूर्व नगर पालिका की बोर्ड की बैठक में शहर के मुख्य बाजार को नोन वेन्डर जोन में शामिल किया। जिस पर बैठक में शामिल जनप्रतिनिधियों ने सहमति जताई। योजना अनुसार शहर में ममता सर्किल से छतरी चौराहा, यहां से लेकर बस स्टैण्ड व पेट्रोल पम्प तक का मुख्य मार्ग नोन वेन्डर में शामिल किया गया। इसमें नियमानुसार मुख्य मार्ग पर किसी भी प्रकार के ठेले विक्रेता काबिज नहीं हो सकते है।
इसके लिए पालिका प्रशासन को कई स्थानों पर नोन वेन्डर जोन के साइन बोर्ड भी लगाने थे, लेकिन प्रस्ताव पारित होने के दो वर्ष बाद भी उक्त योजना के साइन बोर्ड लगे न योजना की क्रियान्विति हुई। हालांकि गत वर्ष नवम्बर माह में पालिका कार्यालय में अधिशासी अधिकारी की मौजूदगी में बैठक हुई थी।
इसमें एक सप्ताह के भीतर नोन वेन्डिंग जोन लागू करने पर सहमति हुई। उस दौरान जरूर योजना पर अमल होने की आस जगी, लेकिन निर्णय करने के कुछ दिनों बाद पालिका योजना की क्रियान्विति फिर से भूल गई। इधर, शहर में रोडवेज बस स्टैण्ड, तहसील परिसर के बाहर,
पुलिस थाना के बाहर, एसबीआई बैंक चौराहा, पेट्रोल चौराहा, ममता सर्किल आदि क्षेत्रों में ठेला विके्रता सुरसा की तरह बढ़ते जा रहे है, लेकिन फिलहाल योजना लागू नहीं होने से ठेला विके्रता यहां मनमाने तरीके से काबिज है। उधर, पालिका प्रशासन इन पर अंकुश लगाने के साथ अपनी ही योजना लागू करने में असफल साबित हो रही है। ऐसे में पालिका की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिह्न लग रहा है।
स्वच्छता हो रही धूमिल
गौरतलब है कि पालिका द्वारा घोषित नोन वेन्डर जोन मार्ग पर सब्जी व फल के करीब 100 से अधिक ठेले विके्रता काबिज है। जो प्रतिदिन उक्त मार्ग पर व्यापार कर रहे है, लेकिन उक्त विके्रता जाते समय रात्रि में सड़ी-गली सब्जियां व फल सडक़ों पर फेंककर शहर को गंदा कर रहे हैं।
जबकि मुख्य मार्ग पर कई स्थानों पर कचरा संग्रहण पात्र रखे हुए हैं, लेकिन विके्रताओं की ओर से फल व सब्जियां फेंके जाने से गंदगी का आलम हो रहा है। इससे आवारा पशुओं को भी बढ़ावा मिलने के साथ ही सडक़ दुर्घटनाएं भी बढ़ रही है।
देवली शहर में न्यायालय के बाहर मुख्य मार्ग पर खड़े सब्जी व फल विके्रता।
Published on:
9 May 2018, 9:04 AM IST
बड़ी खबरें
View Allटोंक
राजस्थान न्यूज़
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.