1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डम्पर की टक्कर से दो बाइकों पर सवार छह जने हुए घायल, एक युवक की उपचार के दौरान मौत

नृसिंह मंदिर के सामने तेज गति से आ रहे डम्पर से दो अलग-अलग बाइक टकरा गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Pawan Kumar Sharma

•

Updated: 24 Nov 2017, 1:33 PM IST

सडक़ हादसे में  एक जने की मौत

टोडारायसिंह. केकड़ी मार्ग पर नृसिंह मंदिर के सामने सडक़ हादसे में बाइक सवार छह जने घायल हो गए। जहां उपचार के दौरान एक जने की मौत हो गई।

टोडारायसिंह. केकड़ी मार्ग पर नृसिंह मंदिर के सामने सडक़ हादसे में बाइक सवार छह जने घायल हो गए। पुलिस ने इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान एक जने की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतक गोपीपुरा निवासी राजेश पुत्र रामलाल गुर्जर है।

पुलिस के अनुसार नृसिंह मंदिर के सामने तेज गति से आ रहे डम्पर से दो अलग-अलग बाइक टकरा गई। हादसे में राजेश गुर्जर, कोटड़ी निवासी सत्यनारायण सैन, रूपा भीलवाड़ा निवासी भैरूं कुम्हार, मोर निवासी राकेश माली, भासू निवासी खुशीराम माली व बिबोलाव निवासी ओमप्रकाश पुत्र प्रभु बैरवा घायल हो गए। चिकित्सकों ने सत्यनारायण, भैरूं, राकेश व राजेश को टोंक रैफर कर दिया। सआदत अस्पताल में राजेश को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

विषाक्त सेवन से हालत बिगड़ी
बंथली. भूलवश विषाक्त सेवन से बुधवार रात बंथली में एक युवक अचेत हो गया। परिजन उसे दूनी अस्पताल लेकर गए। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे टोंक व वहां से जयपुर रैफर कर दिया।

चिकित्साकर्मी भगवतसिंह मीणा ने बताया कि युवक बंथली निवासी छोटू लाल (21) पुत्र प्रभुलाल रैगर है। परिजनों ने बताया कि छोटू ने भूलवश दवा की स्थान पर खेत में छिडक़ाव करने वाले विषाक्त तरल का सेवन कर लिया था।

दल पर हमला
मालपुरा. विद्युत चोरी रोकने गए विद्युत निगम के दस्ते पर गुरुवार को एक मोहल्ले में कुछ लोगों ने हमला कर दिया। इस मामले में कनिष्ठ अभियन्ता रामलखन ने मामला दर्ज कराया है। इसमें बताया कि सहायक अभियन्ता निवाई, विद्युत चोरी निरोधक दस्ता टोंक, सहायक अभियन्ता मालपुरा के दल ने आरएसी चौकी क्षेत्र में जांच की।

जहां 10 से 15 घरों में बिजली चोरी मिली। उनका दस्ता अल्लादिया पुत्र अब्दुल सत्तार के यहां जांच कर रहा था। मीटर उतारने के दौरान अल्लादिया सहित मोहल्ले के लोगों ने दल पर हमला कर दिया। वे अपनी जान बचाकर भाग आए।