5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

11केवी लाइन में स्पार्किंग से निकली चिंगारियों से झुलसे लोग, लोगों ने किया हंगामा

तार टूटने से मोहल्ले के तीन जनें झुलस गए। मौके पर पुलिसकर्मियों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग शांत नहीं हुए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Pawan Kumar Sharma

•

Updated: 24 Dec 2017, 2:38 PM IST

हंगामा करते लोग।

टोंक के रामद्वारा के पास तार टूटने के बाद हंगामा करते लोग।

टोंक. शहर के पुरानी टोंक क्षेत्र स्थित रामद्वारे के पास से गुजर रही बिजली लाइन का तार टूट गया। इस दौरान मोहल्ले के लोगों ने हंगामा करते बिजली कर्मियों को तार नहीं जोडऩे दिया। लोगों का कहना था कि तार टूटने से मोहल्ले के तीन जनें झुलस गए।

मौके पर पुलिसकर्मियों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग शांत नहीं हुए। रामद्वारा के पास पहाड़ी से गुजर रही 11केवी लाइन में स्पार्किंग के चलते शाम को आग लग गई। इस बीच जलने से तार टूटकर गिर गया। लोगों का आरोप था कि तार टूटने से छतों पर काम कर रही अनिता, जसोदा गुर्जर व मधु सैन आदि मामूली रूप से झुलस गए।

सूचना पर बिजली कर्मी आपूर्ति बंद कर मौके पर पहुंचे। इस दौरान मोहल्ले के लोगों ने हंगामा करते हुए तार नहीं जोडऩे दिया। राजेन्द्र, युसुफ, दीपक, लियाकत, बबलू, रामसहाय आदि का कहना था कि पुराना होने से तार आए दिन टूट जाता है। इससे कई लोग झुलस चुके है।

मौके पर पहुंचे पुरानी टोंक थाना प्रभारी मानसिंह आदि ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग नहीं माने। इस पर पुलिस व बिजलीकर्मी लौट गए। एक घंटे बाद निगम अभियन्ताओं ने वैकल्पिक व्यवस्था बिजली आपूर्ति सुचारू कराई।

दो घंटे ठप रही बिजली: तार टूटने से घंटाघर, बहीर, पुरानी टोंक, पंचकुइया दरवाजा, मेहंदीबाग आदि क्षेत्रों की बिजली दो घंटे ठप रही। इससे दुकानदार हाथ पर हाथ धरे बैठे रहे। कार्यालयों में बिजली नहीं होने से आवश्यक कार्यों से आए लोगों के कार्य नहीं हो सके।

...तो करेंगे शिविर का बहिष्कार
टोंक. राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील की बैठक प्रान्तीय कार्यकारी अध्यक्ष जसवंतसिंह नरूका व संरक्षक मेहमूद शाह की अध्यक्षता में हुई। जिला मंत्री हंसराज चौधरी ने बताया कि शिक्षा विभाग की ओर से 26 दिसम्बर से संस्था प्रभारियों के आवासीय शिविर आयोजित करने का निर्णय किया है।

जबकि सुविधाओं का अभाव व सर्दी के मौसम को देखते हुए ये अव्यावहारिक है। ऐसे में संगठन की ओर से इन शिविरों का बहिष्कार करने का निर्णय किया गया। बैठक में जिलाध्यक्ष धनराजसिंह, उपेन्द्रनारायण, कन्हैयालाल, राजाराम, राजेन्द्र चौधरी, मोहन सोनी, पुष्कर आर्य समेत अन्यों ने विचार व्यक्त किए।