29 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Tonk / Naresh Meena: कलक्टर फोन करते-करते थक गईं, नरेश मीना ने नहीं दिया जवाब, SDM थप्पड़ कांड में एक और खुलासा

Naresh Meena: कलक्टर फोन करते-करते थक गईं, नरेश मीना ने नहीं दिया जवाब, SDM थप्पड़ कांड में एक और खुलासा

Tonk News: जिला कलक्टर ने कहा कि चुनाव में निर्वाचन अधिकारी एक ही जगह होते हैं और केन्द्रीय रहते हुए कार्य करना होता है। फिर भी अतिरिक्त जिला कलक्टर पूरे टाइम वहीं थे और उनकी बात सुन रहे थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Rakesh Mishra

•

Updated: 15 Nov 2024, 12:19 PM IST

naresh meena today news

Naresh Meena Slap Case: देवली उनियारा उपचुनाव में बवाल के बाद राजस्थान पुलिस निर्दलीय उम्मीदवार नरेश मीना को गिरफ्तार कर चुकी है। इस बीच जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा ने कहा कि समरावता गांव में चल रहे विरोध-प्रदर्शन के दौरान मैंने निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीना से बात करनी चाही। उन्हें 6 कॉल भी किए, लेकिन उन्होंने एक भी कॉल नहीं उठाया। फिर मैंने एसडीएम और अतिरिक्त जिला कलक्टर रामरतन सौंकरिया को मौके पर भेजा।

उन्होंने भी अपने मोबाइल फोन से नरेश मीना की मेरे से बात करानी चाही, लेकिन नरेश मीना ने बात नहीं की। जिला कलक्टर ने कहा कि चुनाव में निर्वाचन अधिकारी एक ही जगह होते हैं और केन्द्रीय रहते हुए कार्य करना होता है। फिर भी अतिरिक्त जिला कलक्टर पूरे टाइम वहीं थे और उनकी बात सुन रहे थे। मुझे वहां बुलाने की मांग भी नहीं रखी थी।

आइजी बोले: सख्त कार्रवाई होगी

अजमेर रेंज आइजी ओमप्रकाश ने मामले में कहा कि मामला नियंत्रण में है। सोशल मीडिया पर अफवाह पर ध्यान नहीं दिया जाए। पुलिस ने चार मामले दर्ज किए हैं। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं उक्त घटना को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार अफवाह फैलाई जा रही है।

ऐसे में पुलिस ने आमजन से अपील की कि अफवाहों पर ध्यान नहीं दिया जाए। किसी भी प्रकार की सूचना-मैसेज को बिना सोचे समझे एवं बिना तथ्य की जानकारी के अन्यत्र नहीं भेजें। टोंक पुलिस की ओर से लगातार सोशल मीडिया पर निगरानी की जा रही है। अफवाह फेलाने वालों के विरूद्ध नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- SDM Thappad Kand: क्या समरावता गांव में हुई थी जबरदस्ती वोटिंग? एसडीएम ने कलक्टर का नाम लेकर किया बड़ा खुलासा

किरोड़ी पहले अलीगढ़ फिर समरावता गांव पहुंचे

कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीना गुरुवार शाम 4 बजे समरावता गांव जाते समय अलीगढ़ पर जाम लगाए बैठे नरेश मीना के समर्थकों से मिलने पहुंचे। मंत्री किरोड़ी लाल समरावता गांव में हुई घटना की जानकारी ली। मामले में उचित कार्रवाई करने के आश्वासन के बाद मंत्री समरावता गांव के लिए रवाना हुए। जहां घटनाक्रम की जानकारी ली।

यह भी पढ़ें- Naresh Meena Slap Case: समरावता थप्पड़ कांड में बड़ा अपडेट, SDM अमित चौधरी ने नरेश मीना को लेकर कही ऐसी बात