8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नालियों के अभाव स्वच्छता की अलख पर कीचड़ का दंश

घरों का पानी सडक़ के बीच एकत्र हो रहा है। ऐसे में सडक़ों पर कीचड़ के हालात हो गए।

2 min read
Google source verification
सडक़ों पर एकत्र कीचड़

देवली के समीप चांदली की झोंपडिय़ा बस्ती में सडक़ों पर एकत्र कीचड़।

देवली. भले ही पंचायतें कागजों में ओडीएफ होने का दम्भ भर रही हो, लेकिन चांदली की झोंपडिय़ा गांव के हालात स्वच्छता की पोल खोल रहे हैं। हालात ऐसे कि ग्रामीणों का रास्ते से निकलना तक दूभर हो रहा है। इस गांव में करीब 800 मतदाता व करीब 1100 लोगों की आबादी है, लेकिन कोई इनकी सुध नहीं ले रहा है।

बस्ती में नालियों का अभाव है। घरों से निकलने वाला पानी मुख्य मार्गों पर जमा हो रहा है। यह स्थिति सभी गलियों की है। जहां घरों का पानी सडक़ के बीच एकत्र हो रहा है। ऐसे में सडक़ों पर कीचड़ के हालात हो गए। इससे बस्ती गंदगी के आगोश में है।

मच्छर आदि रोग फैला रहे हैं, लेकिन इससे पंचायत वाकिफ है ना जनप्रतिनिधि। ग्रामीण श्योजी गुर्जर, गिरधारी, रामलाल, रंगलाल ने बताया कि इस बारे में कई मर्तबा पंचायत प्रशासन को शिकायत की गई, लेकिन आश्वासन के सिवाय कुछ हाथ नहीं लगा।


उल्लेखनीय है कि कीचड़ की समस्या को लेकर गत 11 अगस्त को बस्ती के ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया था। करीब दो घंटे मार्ग अवरूद्ध रहा। पुलिस ने समझाया, लेकिन ग्रामीण नहीं माने। बाद में पंचायत सचिव के आश्वासन पर ग्रामीणों ने आंदोलन की राह छोड़ी। इसके बावजूद अभी तक ग्रामीणों की समस्या का निराकरण नहीं हुआ।


अधूरी छोड़ी सडक़
चांदली-चांदली की झोंपडिय़ा तक प्रस्तावित 1.5 किमी सीसी सडक़ का काम अधूरा पड़ा है। हालांकि सडक़ पर 900 मीटर निर्माण हो चुका है, लेकिन इसके बाद से 700 मीटर सडक़ आज भी क्षतिग्रस्त पड़ी है। इससे ग्रामीणों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

भाजपा देहात मण्डल अध्यक्ष सांवरिया बैरागी ने बताया कि पंचायत की अनदेखी से ग्रामीणों को कीचड़ व क्षतिग्रस्त सडक़ की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

मालपुरा. एक तरफ राज्य सरकार करोड़ों रुपए खर्च कर डिग्गी के सौन्दर्यकरण का विकास करने में लगी हुई है, वहीं डिग्गी कस्बे में वाया पिनणी होकर मालपुरा व कुरथल गांव जाने वाले मार्ग में आंगनबाड़ी केन्द्र के पास बनी सीसी रोड जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो जाने से बच्चोंं को केन्द्र पर आने में तथा ग्रामीणों को प्रतिदिन परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

डिग्गी गांव में पिनणी होकर मालपुरा जाने वाले व कुरथल गांव जाने वाले मार्ग में बनी सीसी रोड जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो रखी है। जयपुर-मालपुरा मार्ग पर अविकानगर के पास टोल नाका बना होने से टोल बचाने के लिए वाहन भी इस मार्ग का सहारा लेकर गुजरते है, जिससे सीसी रोड जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो गई है।

कुरथल, भवानीपुरा से आने वाले ग्रामीणों के लिए अस्पताल आने-जाने व डिग्गी गांव में आवागमन का भी यह रास्ता होने से ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।