इसके बाद 2006, 2007, 2011, 2012, 2013, 2014, 2015, 2016 व 2017 तथा 2019 में इस बार नहरों में पानी छोड़ा गया है। इसबार बांध का गेज पूर्ण जल भराव 315.50 आर एल मीटर होने के कारण किसानों को सिंचाई के लिए आरक्षित कुल 8 टीएमसी पानी दिया जाएगा। पेयजल के लिए 16.2 टीएमसी पानी आरक्षित है। वाष्पिकरण व अन्य खर्च में 8.95 टीएमसी माना गया है।