जयपुर, अजमेर और टोंक जिले की लाइफ लाइन बीसलपुर डेम से एक बार फिर खुशखबर आई है। डेम के जलस्तर में पिछले 24 घंटे में 9 सेंटीमीटर तक हुई बढ़ोतरी ने इस साल फिर डेम के ओवरफ्लो होने की उम्मीदें जगा दी हैं। प्रदेश में बने परिसंचण तंत्र के प्रभाव से डेम के कैचमेंट एरिया में ही तीन इंच से ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई है। हालांकि अब भी त्रिवेणी संगम में पानी का बहाव 2.60 मीटर से अधिक नहीं बढ़ सका है लेकिन मौसम विभाग की ओर से आगामी 48 घंटे में भारी बारिश की चेतावनी जारी होने पर बीसलपुर डेम में पानी की बंपर आवक होने की संभावना है।