5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्वाइन फ्लू से पीडि़त मालपुरा निवासी महिला की उपचार के दौरान हुई मौत

जेएनयू अस्पताल जयपुर में जांच के दौरान 27 दिसम्बर को महिला के स्वाइन फ्लू का पॉजीटिव के लक्षण मिले। उपचार के दौरान को महिला ने दम तोड़ दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Pawan Kumar Sharma

•

Updated: 30 Dec 2017, 3:31 PM IST

 स्वाइन फ्लू महिला की मौत

मालपुरा. कस्बे के वार्ड 24 स्थित शास्त्री नगर निवासी एक महिला की स्वाइन फ्लू की चपेट में आ जाने से उपचार के दौरान गुरुवार रात मौत हो गई।

मालपुरा. कस्बे के वार्ड 24 स्थित शास्त्री नगर निवासी एक महिला की स्वाइन फ्लू की चपेट में आ जाने से उपचार के दौरान गुरुवार रात मौत हो गई। स्वाइन फ्लू से मौत पर हरकत में आए चिकित्सा विभाग की ओर से शुक्रवार को कॉलोनी में फोगिंग करवाई जाकर दवाइयों का वितरण किया गया।

जानकारी अनुसार माया देवी (36) पत्नी गणपत वर्मा की 24 दिसम्बर को तबीयत खराब होने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों की हड़ताल के वजह से महिला को निजी चिकित्सालय में दिखाने के बाद जयपुर रैफर किया गया।

जेएनयू अस्पताल जयपुर में जांच के दौरान 27 दिसम्बर को महिला के स्वाइन फ्लू का पॉजीटिव के लक्षण मिले। उपचार के दौरान को महिला ने दम तोड़ दिया। महिला की स्वाइन फ्लू से मौत पर चिकित्सा विभाग की ओर से कॉलोनी में सर्दी, जुकाम की गोलियों का वितरण, परिवारजनों को टेमी फ्लू की टेबलेट का वितरण कर कॉलोनी में फोगिंग करवाई गई।

हादसे में बाइक सवार की मौत

टोंक. जयपुर-कोटा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित मेहंदवास बायपास पर गुरुवार रात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। मेहंदवास थाना प्रभारी छोटेलाल मीना ने बताया कि मृतक मेहंदवास के झोपड़ा निवासी गणेश जाट (21) पुत्र नंदलाल है।

वह रात नौ बजे हसनपुरा निवासी मित्र से मिलकर घर लौट रहा था। इस बीच मेहंदवास बायपास पर टोंक की ओर से आ रहे वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में गणेश घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सआदत अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इसी प्रकार केकड़ी मार्ग पर पम्प हाउस के पास भैंस से टकराकर बाइक सवार, अजमेर मार्ग पर डम्पर पलटने से चालक व खलासी घायल हो गए। तीनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रैफर किया गया है। नेगडिय़ा आसिंद निवासी सत्यनारायण खारोल बाइक से जा रहा था।

इस दौरान पम्प हाउस पास वह सामने से आ रही भैंस से बाइक टकरा गई। उसके सीने मेंं भैंस के सींग से गम्भीर चोट लगने से घायल हो गया। थाना पुलिस ने घायल को सामुदायिक चिकित्सालय में भर्ती कराया। वहीं अजमेर मार्ग पर डम्पर पलटने से पीपलू निवासी चालक छोटू गुर्जर व सत्य नारायण गम्भीर घायल हो गए।