2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा जिला प्रभारी ने कार्यकर्ता को पार्टी की रीढ बता उन्हें सम्मान देकर मनोबल बढ़ाने की कही बात

जिला प्रभारी ने कार्यकर्ता से आने वाले चुनावों को लेकर ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठ भावना से कार्य करने को कहा  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Pawan Kumar Sharma

•

Updated: 21 May 2018, 3:24 PM IST

BJP meeting

निवाई में आयोजित भाजपा के मण्डलों की बैठक में सम्बोधित करते जिला प्रभारी टाक।

निवाई. भाजपा निवाई विधानसभा क्षेत्र के निवाई, डांगरथल, अरनिया, पीपलू, गहलोद, एवं नटवाड़ा मंडलों की संगठनात्मक बैठक रविवार को झिलाय रोड पर स्थित गोविन्द पैलेस में हुई। बैठक में जिला प्रभारी सुरेश टाक ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ है। कार्यकर्ताओं को पार्टी में सम्मान मिले, जिससे उनका मनोबल बढ़ेगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश के विकास के लिए सडक़, बिजली, पानी एवं चिकित्सा सहित कई क्षेत्रों में कोई कसर नहीं छोड़ी है। जिलाध्यक्ष गणेश माहुर ने कहा कि कार्यकर्ता आने वाले चुनावों को लेकर ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठ भावना से कार्य करें। सफाई आयोग के सदस्य दीपक संगत ने कहा कि भाजपा सबसे बड़ी पार्टी है।

इसको मजबूत बनाने में युवाओं का महत्वपूर्ण योगदान है। विधायक हीरालाल रैगर ने कहा कि भाजपा ने देश के चहुंमुखी विकास किया है। नगरपालिका अध्यक्ष राजकुमारी शर्मा ने कहा कि भाजपा ने महिला सशक्तीकरण सहित कई योजनाए लागू की है। जिला महामंत्री नरेश बंसल ने कहा कि सरकारी योजनाओं से गांव व ढाणी में बैठे अन्तिम व्यक्ति को भी लाभान्वित किया है।

इस दौरान प्रमुख उद्योगपति ओ.पी. गुप्ता, शहर अध्यक्ष रामअवतार घाटी, महामंत्री हेमराज स्वर्णकार, पार्षद रतनदीप गुर्जर, जिला भाजयुमो शहर अध्यक्ष योगेन्द्रसिंह नाथावत, जिला उपाध्यक्ष रमाकांत शर्मा, शहर महामंत्री मनोज पाटनी, महिला मोर्चा जिला महामंत्री सुशीला सालोदिया, शहर अध्यक्ष सुमन साहू, किसान नेता केदार बेनीवाल, मण्डल अध्यक्ष सीताराम गुर्जर, एससी मोर्चा अध्यक्ष लादूलाल बैरवा, पूर्व सरपंच सांवरिया सोनी, सरपंच कमलेश चावला, एडवोकेट रमेश शर्मा, मदन लाल, श्यामसुन्दर शर्मा, सत्यनारायण जायसवाल, सवाईभोज गुर्जर, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष इशाक मुगल, नवाब अली, शंकरलाल पडियार एवं केदार जायसवाल मौजूद थेे।

सम्मेलन 3 जून को
टोंक. सर्किट हाउस में रविवार को भाजपा की बैठक जिलाध्यक्ष गणेश माहुर की अध्यक्षता में हुई। इसमें मुख्य अतिथि सम्भाग प्रभारी शिव शंकर हेड़ा व जिला संगठन प्रभारी सुरेश टाक थे। बैठक में सम्भाग प्रभारी शिव शंकर हेड़ा ने कहा कि प्रदेश की ओर से प्रत्येक सम्भाग पर जिला स्तरीय प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन नए भारत का निर्माण संवाद व सहभागिता को ध्यान में रखते हुए आयोजित किया जाएगा।

इसका मुख्य उद्देश्य प्रत्येक समाज का प्रबुद्ध नागरिक राष्ट्र निर्माण की दृष्टि को जान व पहचान सके। भाजपा संगठन व हमारे नेतृत्व के प्रति विश्वास बड़े और हमारी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के सकारात्मक कार्यों को जानते हुए नए व सशक्त भारत के निर्माण में सहभागी बने।

जिला संगठन प्रभारी सुरेश टाक ने 3 जून को होने वाले सम्मेलन के आयोजन के लिए भाजपा के सभी मोर्चा व प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्ष को अधिक से अधिक संख्या में जिले भर से सभी जाति व वर्ग के प्रबुद्ध नागरिकों लाने को कहा। जिलाध्यक्ष गणेश माहुर ने बताया कि प्रबुद्ध नागरिक जिला संयोजक व सहसंयोजकों को विशेष रूप से कहा कि जिले भर के प्रबुद्ध नागरिकों का हम सब सम्मान करने जा रहे हैं।

जिला मीडिया प्रमुख महेन्द्र सिरोठा ने बताया कि बैठक में नगर सभापति लक्ष्मीदेवी जैन, जिला प्रवक्ता ओम प्रकाश गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष बैणी प्रसाद जैन, जिला मंत्री पुष्पा मीणा, यास्मीन खान, रमेश गढ़वाल, इन्दु शेखर शर्मा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बीना जैन, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष विकार खान, राजेन्द्र कोठारी, रमेश चन्द शर्मा, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष महेन्द्र सिंह आदि मौजूद थे।


टोंक विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओ की बैठक आज
भाजपा विधानसभा क्षेत्र टोंक की बैठक विधायक अजीत मेहता की मौजूदगी एवं जिला प्रभारी सुरेश टांक के आतिथ्य में सोमवार शाम 4 बजे नामदेव धर्मशाला में होगी। यह जानकारी शहर महामंत्री राम अवतार धाभाई ने दी।