दरअसल, बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान हाल ही में पंजाबी फिल्म 'कैरी ऑन जट्टा 3' के ट्रेलर रिलीज इवेंट में हिस्सा लेने पहुंचे थे। इवेंट के दौरान उनकी मुलाकात कॉमेडियन कपिल शर्मा से हुई। जाहिर है कि आमिर ने अब तक कपिल शर्मा के शो 'द कपिल शर्मा शो' में एंट्री नहीं ली है। हालांकि उन्होंने अभी तक इस शो में हिस्सा क्यों नहीं लिया है। ये सवाल तो आज तक फैंस के बीच गुत्थी बनकर उलझा पड़ा है।