
Dhinchak_Pooja
बिग बॉस सीजन 11 में वाइल्डकार्ड के जरिए एंट्री करने वाली ढिंचैक पूजा को घर से बाहर निकलते ही रियलिटी शोज के आॅफर मिलने लगे हैं। बिग बॉस के घर में भी ढिंचैक अपने नर्खों और लड़ाई की वजह से हलचल पैदा करने में कामयाब रही। भले ढिंचैक घर में लंबे समय तक नहीं टिक पाई हो लेकिन बाहर आते ही उन्हें टीवी पर नजर आने का एक और मौका मिला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ढिंचैक पूजा जल्द ही एक नया शो 'एंटरटेनमेंट की रात' में नजर आने वाली हैं।
बता दें इस शो के हर एपिसोड में दो नए मेहमान बुलाए जाएंगे और दोनों में रैप के जरिए एक-दूसरे को तकरार और मजाक उड़ाते हुए सामने वाले को हराना होगा। आखिरी में जिसने माइक छोड़ा उसकी हार मान ली जाएगी। बताया जा रहा है कि इस शो में दीपिका कक्कड़, मौनी रॉय, आदित्य नारायण और रवि दुबे भी नजर आएंगे। शो के निर्माताओं का मानना है कि ‘एंटरटेनमेंट की रात’ के लिए ढिंचैक पूजा परफेक्ट चॉयस हैं क्योंकि उनमें वो बात है जो शो के लिए जरूरी है। पूजा शो के लिए अपनी मंजूरी दे चुकी हैं। कुछ दिनों बाद ही शो की शूटिंग शुरू हो सकती है। वैसे तो इस शो के प्रोमोज आने शुरू हो गए हैं।
स्वैग वाली टोपी, दिलों का शूटर, सेल्फी मैंने ले ली आज गानों से पूजा इंटरनेट सेलिब्रिटी बनी। अभी हाल में ही पूजा का एक गाना ‘आफरीन तो बेवफा’ रिलीज हुआ था, जो बहुत चर्चा में रहा। अपलोड होने के 13 घंटे में ही इस गाने को करीब 60 हजार व्यूज मिले थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ढिंचैक पूजा के गाने को जितना ज्यादा लोग देखते हैं वो उसी हिसाब से पैसे कमाती हैं। वो महीने में 3 लाख से 50 लाख रुपए तक कमा लेती हैं। सूत्रों का कहना है कि पूजा को इस रियलिटी शो से करोडों की कमाई होने वाली हैं।
Published on:
17 Nov 2017, 2:03 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.