12 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिल्पा, शुभांगी के बाद शो मेकर्स को फिर चाहिए नई भाभीजी

शिल्पा, शुभांगी के बाद शो मेकर्स को फिर चाहिए नई 'भाभीजी'...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 28 Nov 2017, 8:01 PM IST

shubhangi_atre

shubhangi_atre

एंड टीवी पर प्रसारित होने वाले सबसे पॉपुलर शो की भाभीयों को मानों किसी की नजर लग गई हों। पहले सही पकड़े हो के डायलॉग से घर-घर में फेमस हुई शिल्पा शिंदे ने शो को छोड़ दिया था तो अब 'भाभीजी' बनीं शुभांगी अत्रे के शो छोड़ने की चर्चा जोरों पर है। अगर ये बात सही साबित हुई तो दर्शकों को इस शो में एक नई भाभीजी देखने को मिल सकती हैं।

एक न्यूज पोर्टल की खबर के मुताबिक, 'शिल्पा शिंदे' के बाद अब शुभांगी अत्रे ने भी शो छोड़ने की ठान ली है। खबरों की माने तो शो मेकर्स अब नई अंगूरी भाभी की तलाश में जुट गए हैं। ये खबर पढ़ने के बाद कहीं आप ये तो नहीं सोच रहे कि शिल्पा शिंदे की तरह शुभांगी अत्रे का भी शो मेकर्ससे झगड़ा हो गया है।

लेकिन आपको बता दें कि शिल्पा शिंदे की तरह शुभांगी की मेकर्स के साथ कोई झड़प नहीं हुई है। लेकिन शुभांगी ने शो छोड़कर राजनीति में जाने का फैसला कर लिया है। हाल ही में शुभांगी उत्तरप्रदेश में स्थानीय निकाय चुनाव के लिए प्रचार करती नजर आई हैं। जहां पर उनसे राजनीति में आने का सवाल किया गया, इस पर जवाब देते हुए शुभांगी ने बताया कि वह अभी पॉलिटिक्स में आने को लेकर कंफ्यूज हैं। मुझे लगता है कि हमारे जैसे युवाओं के लिए यह एक अच्छा मौका है। और इन दिनों बदलाव के लिए युवा राजनीति की ओर रुख कर रहे हैं।

फिलाहल शुभांगी राजनीति को लेकर स्पष्ट नहीं है लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं अगर उन्हें मौका मिला तो वह जरूर राजनीति में आना चाहेंगी। बता दें कि शो में भी इन दिनों चुनाव वाला ट्विस्ट दिखाई देने वाला है, जिसमें अनीता और अंगूरी भाभी चुनाव में खड़ी दिखाई देंगी। वैसे ये खबर शो के प्रमोशन का भी एक हिस्सा हो सकता है।