
Kashmira Shah and Krushna Abhishek
Abhishek Kumar Gf: बिग बॉस 17 के एक्स कंटेस्टेंट ने हाल ही में अपनी लाइफ पार्टनर की च्वाइस का खुलासा किया है। इस समय वह टीवी शो लाफ्टर शेफ में नजर आ रहे हैं, जहां उनकी मस्ती और मजाकिया अंदाज से शो में खास माहौल बनता है। इस दौरान उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर एक मजेदार बयान दिया, जिसे सुनकर वहां मौजूद सभी लोग चौंक गए।
लाफ्टर शेफ शो ये कंटेस्टेंट हैं अभिषेक कुमार। इन्होंने अपनी लाइफ पार्टनर के बारे में बताया कि वह चाहते हैं कि उनकी पत्नी कृष्णा अभिषेक की पत्नी कश्मीरा शाह जैसी हो। यह सुनकर सभी लोग हैरान हो गए। शो में हंसी मजाक के बीच यह खुलासा एक और मजेदार पल बन गया, जिसे कृष्णा अभिषेक ने भी अपने मजाकिया अंदाज में प्रतिक्रिया दी।
अभिषेक के इस बयान पर कृष्णा (Krushna Abhishek) ने अभिषेक को तुरंत मजाक करते हुए कहा, ''एक काम कर, रास्ते पर चलते जा और जो तेरे गले पड़ जाएगी पेड़ से निकलकर, वो तेरी कश्मीरा होगी।'' कृष्णा के इस मजाकिया जवाब को सुनकर वहां मौजूद सभी लोग जोर से हंसी में झूम उठे और खुद कश्मीरा भी अपनी हंसी रोक नहीं पाई। अभिषेक खुद भी इस पल का मजा लेते हुए हंसने लगे।
आपको बता दें, ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार दोनों बिग बॉस 17 में एक साथ नजर आए थे और दोनों के बीच नजदीकियां भी देखी गई थीं। हालांकि, उनका रिश्ता लंबे समय तक नहीं चला और दोनों का ब्रेकअप हो गया। शो के दौरान कई बार उन्होंने अपने ब्रेकअप के बारे में भी बात की थी। अब ब्रेकअप के बाद अभिषेक कुमार सिंगल हैं और उन्होंने अपनी लाइफ पार्टनर के बारे में बात करते हुए फैंस को खुशी का मौका दिया है।
अभिषेक का यह खुलासा दर्शकों के लिए खास बन गया है। ईशा के साथ ब्रेकअप के बाद अभिषेक किसी के साथ भी ऑफिशियल रिश्ते में नहीं हैं। उनका यह मजाकिया बयान दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन गया है और उनके फैंस के लिए एक नई उम्मीद भी जगी है कि वह जल्द ही अपनी पसंदीदा लाइफ पार्टनर के साथ खुशहाल जीवन शुरू करेंगे।
Updated on:
18 Feb 2025, 4:10 PM IST
Published on:
18 Feb 2025, 4:10 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.