नई दिल्ली | टीवी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी (Anita Hassanandani) ने हील में अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की है। अनीता और उनके पति रोहित रेड्डी (Rohit Reddy) ने एक वीडियो शेयर कर इस बात की जानकारी फैंस की दी थी। जिसके बाद उन्हें सेलेब्स और फैंस लगातार बधाई दे रहे हैं। वहीं अब सवाल ये उठने लगा है कि इतने महीनों तक अनीता ने अपनी प्रेग्नेंसी की बात कैसे सभी से छुपा ली। उनकी इस प्लानिंग का पता फैंस भी नहीं लगा पाए जिसकी वो तारीफ कर रहे हैं। दरअसल, अनीता ने पिछले कुछ दिनों में इंस्टाग्राम पर अपनी जितनी भी तस्वीरें साझा की हैं उसमें उन्होंने एक चालाकी की है। इसी वजह से अनीता का बेबी बंप नहीं दिखाई दिया है।