हालांकि, हर बार आशीष चंचलानी ने बिग बॉस के मेकर्स को ठेंगा दिखा दिया. खबरों की मानें को बिग बॉस के मेकर्स ने 'ये रिश्ते हैं प्यार के' स्टार कावेरी प्रियम, दिव्यांका त्रिपाठी, शिवांगी जोशी और मुनव्वर फारुखी जैसे सितारों को शो में आने के लिए ऑफर किया है. बता दें कि हाल में आईफा 2022 (IIFA 2022) को होस्ट करने के दौरान सलमान खान ने दावा किया है कि वो इस बार भी बिग बॉस 16 को होस्ट करने वाले हैं, जिसके बाद उनके फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं.