4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BB11 : हितेन की पत्नी ने अर्शी के फ्लर्ट करने को लेकर दिया ये बड़ा बयान, हिना को सुनाई खरी-खोटी

बिग बॉस 11 : हितेन की पत्नी ने अर्शी के फ्लर्ट करने को लेकर दिया ये बड़ा बयान, हिना को सुनाई खरी-खोटी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 8 Dec 2017, 4:15 PM IST

Arshi_Khan

Arshi_Khan

लीविजन अभिनेत्री गौरी प्रधान का कहना है कि वह 'बिग बॉस 11' में अपने पति हितेन तेजवानी के साथ शो की एक अन्य प्रतिभागी अर्शी खान की मौजमस्ती-छेडखानी को लेकर असुरक्षित नहीं हैं, इसके बजाय वह अर्शी को मनोरंजक मानती हैं। यह पूछे जाने पर कि अर्शी द्वारा हितेन से फ्लर्ट करने पर क्या वह असुरक्षित महसूस करती हैं, गौरी ने कहा, 'नहीं, कोई असुरक्षा नहीं है। मैं उन्हें काफी मनोरंजक मानती हूं। वह छोटी हैं और मुझे लगता है कि इसकी (छेडछाड़) वजह से शो में एक मजेदार पहलू जुड़ गया है। मुझे यकीन है कि वह ऐसा इसलिए कर रही हैं क्योंकि यह खेल है और इससे उनका और कोई मतलब नहीं है।'

वर्ष 2004 में हितेन के साथ शादी के बंधन में बंधी गौरी ने कहा कि उन्हें हितेन के साथ रहते हुए इतना अरसा बीत चुका है कि अब असुरक्षा जैसी किसी बात की गुंजाइश नहीं है। शो में हितेन के बारे में उन्होंने कहा, ''वह बहुत अच्छा खेल रहे हैं। वह बिग बॉस में बिल्कुल वैसे हैं, जैसे बाहर हैं। कोई बदलाव नहीं है। वह शांत और धैर्यपूर्ण हैं। मुझे लगता है कि वह बहुत अच्छा कर रहे हैं।'

'बिग बॉस' के एक एपिसोड में प्रतिभागी हिना खान ने एक मुद्दे पर नाराजगी में हितेन को 'रीढ़विहीन' कहा था। यह पूछे जाने पर कि इस बारे में वह क्या सोचती हैं, उन्होंने कहा, 'वह हितेन से बहुत छोटी हैं, अनुभव नहीं है, केवल एक ही शो किया है। उन्हें अभी जीवन में बहुत कुछ देखना है। जब आप 'बिग बॉस' के घर में होते हैं तो कई तरह का फ्रस्टेशन होता है....उन्हें (हिना को) उनकी (हितेन की) इज्जत करनी चाहिए थी।'

बता दें कि फिलहाल बिग बाॅस के घर में हितेन तेजवानी, अशीर् खान, विकास गुप्ता, आकाश डडलानी, हिना खान, प्रियांक शर्मा आैर पुनीश शर्मा अभी डटे हुए हैं।