4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BB11: सारे दावे निकले झूठे… शिल्पा शिंदे का बिग बॉस के घर में खत्म होगा सफर!

सारे दावे निकले झूठे... शिल्पा शिंदे का बिग बॉस के घर में खत्म होगा सफर!
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dilip Chaturvedi

•

Updated: 6 Dec 2017, 8:17 PM IST

shilpa shinde

shilpa shinde

बिग बॉस सीजन ११ की एक मजबूत प्रतिभागी के तौर देखा जा रहा था शिल्पा शिंदे को। हर कोई उन्हें बिग बॉस जीतने का दावा कर रहा था। इसमें जहां टीवी सितारे शामिल थे, वहीं शिल्पा के फैंस को भी यकीन था कि वो शो के फिनाले में जाएंगी और शो जीतेंगी। लेकिन इस वीकेंड जो होने वाला है, उसे देखकर हर किसी के होश उड़ जाएंगे। बता दें इस हफ्ते सिर्फ दो लोग ही घर बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए हैं। शिल्पा शिंदे और आकाश डडलानी। इन दोनों प्रतिभागियों में से हर कोई आकाश को घर बेघर होने की बात मान रहा था। घर के सदस्य भी यही माने के चल रहे हैं कि आकाश ही बेघर होगा। खुद आकाश को भी यही लगता है कि वो हफ्ते घर से जाएंगे। लेकिन जब सलमान कहेंगे कि आकाश तुम सेफ हो, तब घर के अंदर का नजारा देखने लायक होगा।

दरअसल, विकास जो चाहते थे, वह होने वाला है। विकास की नजर में शिल्पा शिंदे घर में सबसे मजबूत प्रतिभागी हैं और यदि फिनाले तक जाती हैं, तो विकास का बिग बॉस जीतने का सपना पूरा नहीं हो सकता। ऐसे में उन्हें जब मौका मिला, तो शिल्पा को नॉमिनेट होने से नहीं बचाया। बता दें कि अब घर में बहुत भयंकर चालबाजी चल रही है। जो लोग अब तक सोए हुए थे, वो नींद से जाग गए हैं। वैसे भी अर्शी के कैप्टन बनते ही घर का पूरा माहौल बिगडऩे वाला है। लेकिन बिग बॉस के इस सीजन का सबसे बड़ा ट्विस्ट अब देखने को मिलेगा।

गौरतलब है कि इस सप्ताह की नॉमिनेशन प्रक्रिया में आकाश और ‌शिल्पा नॉमिनेट हुए हैं, जिनमें से आकाश का जाना तय लग रहा है, लेकिन ऐसा नहीं होगा। सभी तब हैरान हो जाएंगे, जब आकाश को सुरक्षित कर सलमान शिल्पा को घर से बाहर निकाल देंगे। हालांकि, ऐसा पहले सपना चौधरी के समय में हो चुका है। सपना भी अचानक घर से बेघर हुई थीं, जबकि दावा किया जा रहा था कि उन्हें अच्छे वोट मिल रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि शिल्पा यकीनन घर से बेघर होंगी, लेकिन क्या वो वाकई घर से बाहर हो रही हैं या फिर बिग बॉस का इसके पीछे कोई खास रणनीति है। सुनने में तो ये भी आ रहा है कि शिल्पा को सीक्रेट रूम में भेजा जाएगा और उनके साथ कुछ लोग और भी शामिल हो सकते हैं। वैसे अब वाकई मजा आने वाला है,क्योंकि घर से शिल्पा के जाने के बाद सबसे ज्यादा यदि किसी को खुशी मिलने वाली है, तो यकीनन वह हिना हैं। वैसे हम आपको बता दें कि एलीमिनेशन एपिसोड के बीच में वोटिंग लाइन बंद कर देने कामतलब है कि न वोटिंग होगी, न ही कोई बेघर होगा।