
bigg boss 11
इतने मनमुटावों के बाद बिग बॅास का आने वाला ये एपिसोड सभी कंटेस्टेंट्स के लिए बहुत खास होने वाला है। जी हां इतनी लड़ाईयों के बाद इस वाले एपिसोड में सभी कंटेस्टेंट्स की आखें नम होने वाली हैं। सभी को गेम समझाने के लिए उनके घरवाले जो घर में आने वाले हैं।
बता दें आने वाले एपिसोड में एक लग्जरी बजट टास्क होगा जिसमें सभी कंटेस्टेंट को एक गेम खेलना होगा इस खेल का नाम है- स्टेच्यू...जी हां आपने ठीक समझा। इस खेल में कंटेस्टेंट्स को जैसे ही बिग बॅास का आदेश आएगा उन्हें स्टैच्यू होना है और रिलीज करने पर वे हिल सकते हैं। इसी टास्क के दौरान बिग बॅास एक एक करके सभी कंटेस्टेंट्स के घरवालों को घर में भेजेंगे।
अब तक तो आप लोग समझ ही गए होंगे की क्या होने वाला है। बता दें हाल में बिग बॅास के इस आने वाले एपिसोड का एक वीडियो सामने आया है जिसमें शिल्पा शिंदे की मां घर में प्रवेश करती हैं। उन्हें देख सभी रोने लगते हैं। वे शिल्पा को कहती हैं की वे इस खेल में सबसे अच्छा जा रही हैं। साथ ही वे सभी और लोगों से कहती हैं की मां शब्द का सम्मान करें और उन्हें इज्जत दें। उन्हें गर्व है की उनकी बेटी को कोई यहां मां बुलाता है।
इसी के साथ वे बिग बॅास के आदेश पर सबसे अलविदा ले लेती हैं। यकीनन आने वाला ये एपिसोड काफी इमोश्नल होने वाला है।
वैसे बता दें फिलहाल इस खेल में शिल्पा शिंदे और आकाश डडलानी नॅामिनेशन में है। लेकिन खबरों के मुताबिक सुनने में आया है की इस बार के नॅामिनेशन की वोटिंग अभी तक शुरु नहीं की गई है तो क्या इस बार सीक्रेट रूम का दरवाजा खुलने वाला है। चलिए ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। फिलहाल तो इस गेम में आने वाले बड़े ट्विस्ट का इंतजार किया जा रहा है।
Published on:
7 Dec 2017, 10:50 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.