अपने नए प्रोजेक्ट की जानकारी देते हुए विकास ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की। उन्होंने बताया कि वो 'TED टॉक्स' का हिस्सा बनने जा रहे हैं। विकास गुप्ता ने लिखा है, 'मैं 8 फरवरी को 'TED टॉक्स' में बोलने जा रहा हूं। अभी तक मैंने यह तय नहीं किया है कि मैं वहां जाकर क्या बोलूंगा। मैं आपसे वहां मिलने की उम्मीद करता हूं। मैं यह भी जानना चाहूंगा कि आप मेरे अनुभव के बारे में क्या सोचते हैं।'