12 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BB11: टास्क के चक्कर में प्रियांक ने बदला जैंडर, शिल्पा-विकास को हंसाने के लिए पहन बैठे हिना की बिकनी…

BB11: टास्क के चक्कर में प्रियांक ने बदला जैंडर, शिल्पा-विकास को हंसाने के लिए पहन बैठे हिना की बिकनी...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Riya Jain

•

Updated: 13 Dec 2017, 2:22 PM IST

bigg boss 11

bigg boss 11

बिग बॅास 11 का खेल इन दिनों जिस ओर जा रहा है उससे कहा जा सकता है की आने वाला वक्त सभी कंटेस्टेंट्स के लिए काफी कॅाम्पिटीटिव होगा। बता दें कल बिग बॅास ने एक नया लग्जरी बजट टास्क (बीबी लैब) दिया। इस टास्क में घरवालों को दो टीमों में बाँट दिया गया। सबसे पहले टास्क के लिए घर के बाहरी एरिया यानि कि गार्डन एरिया को एक लैब का रुप दिया गया। इसके बाद लैब के लिए घरवालों को रोबोट और एमप्लॉइ की टीम में बाँट दिया गया। पहली टीम यानि की रोबोट्स की टीम में हिना खान, हितेन तेजवानी, आकाश डडलानी और प्रियांक शर्मा हैं। वहीं दूसरी टीम में शिल्पा शिंदे, विकास गुप्ता, अर्शी खान और लव त्यागी थे।

पहली टीम को इमोशनलेस रहना था वहीं दूसरी टीम को लगातार कोशिश करके रोबोट्स के अंदर इमोशन्स को जगाना थे। समय समय पर बिग बॉस द्वारा रोबोट्स के अंदर कई इमोशन्स को लाने का आदेश दिया जाएगा। इस टास्क दौरान सभी कंटेस्टेंट्स लगातार एक दूसरे पर वार करते रहे। टास्क की आड़ में सभी ने एक दूसरे पर तंज कसे, उन्हें बुरा भला कहा, उनका मजाक बनाया।

इस टास्क के दौरान विकास की टीम ने हिना की टीम को बहुत बुरा भला कहा। वहीं सबसे ज्यादा चर्चा में रही विकास और आकाश की लड़ाई। विकास लगातार आकाश को शिल्पा को किस करने के लिए कोसते रहे। वहीं उन्होंने प्रियांक के उपर भी निशाना साधा।

अब बारी थी हिना की टीम की। टास्क के लिए हिना की टीम से प्रियांक ने इस बार खलबली मचा दी है। जी हां आज के एपिसोड में विकास गुप्ता की टीम रोबोट्स बनी नजर आएँगी। कल रात तो आकाश ने विकास को इस टास्क में मजा चखाने की ठानी है। इतना ही नहीं प्रियांक शर्मा तो इस टास्क के लिए स्विमिंग कॉस्ट्यूम ही पहन लिया है।

उन्होंने पोल्का डॉट स्विमिंग सूट पहना है। जिसमें वो काफी क्यूट नज़र आ रहे है। यह स्विमिंग सूट हो ना हो उनकी दोस्त हिना खान का है। उन्होंने यह साबित कर दिया है कि वो इस टास्क के लिए इस बार किसी से लड़ने वाले नहीं है, बल्कि टास्क को मज़े के साथ खेलना पसंद करेंगे।

चलिए उम्मीद करते हैं की आने वाले इस टास्क से प्रियांक की इमेज खेल में अच्छी बने।