12 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BB11: आने वाले एपिसोड में विकास चढ़ेंगे घोड़ी, दुल्हन बनेंगी शिल्पा…जाने पूरी खबर…

BB11: आने वाले एपिसोड में विकास चढ़ेंगे घोड़ी, दुल्हन बनेंगी शिल्पा...जाने पूरी खबर...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Riya Jain

•

Updated: 29 Nov 2017, 10:06 AM IST

bigg boss 11

bigg boss 11

जैसा की हम सब जानते हैं जब बिग बॅास 11 शुरु हुआ था तब अगर कोई विवाद सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रहा था तो वो था शिल्पा शिंदे और विकास गुप्ता का विवाद। दोनों ने बिग बॅास के शुरुआती दिनों में जमकर लड़ाई की। लेकिन कहते हैं ना अंत भला तो सब भला। आज विकास और शिल्पा के बीच गहरी दोस्ती जन्म ले रही है। इस दोस्ती से सबसे ज्यादा खुशी ना सिर्फ जनता को हो रही है बल्कि इस शो के होस्ट सलमान खान भी दोनों के बीच की लड़ाई का अंत देख काफी खुश है।

भारत की जनता इनकी दोस्ती से इतनी खुश हैं की सोशल मीडिया पर ‘शिकास’ (‘शि’ल्पा और वि’कास’) हैशटैग ट्रेंड कर रहा है। दोनों के कुछ फैंस तो ऐसे भी हैं, जिन्होंने यहां तक कह डाला कि इन दोनों को शादी कर लेनी चाहिए। तो ये लीजिए अब आपको असली खुशखबरी सुनाते हैं।

जी हां बिग बॉस 11 के मेकर्स ने फैंस की सुन ली है। मेकर्स ने यह फैसला लिया है कि वो शिल्पा और विकास की बिग बॉस के मंच पर शादी करायेंगे। इससे पहले की आप हमारी खबर का कुछ गलत मतलब निकाल लें, उससे पहले हम आपको बताना चाहते हैं कि शो में एक टास्क के दौरान ऐसा होगा। शो से जुड़े हमारे एक सोर्स ने हमें एक्सक्लूसिवली यह जानकारी दी है कि,- शो की क्रिएटिव टीम ने एक ऐसा टास्क डिजाइन किया है जिसमें प्रतियोगियों को दो टीमों में बांटा जायेगा। यह टीमें शिल्पा और विकास के परिवार का किरदार निभायेंगी। क्योंकि अब विकास और शिल्पा दोस्त बन चुके हैं तो शो के मेकर्स इनकी दोस्ती का पूरा फायदा उठाना चाहते हैं। इसीलिए शो में दिसम्बर महीने में एक ऐसा टास्क होगा जिसमें शिल्पा और विकास एक दूसरे से शादी रचायेंगे और बाकी लोग दोनों के परिवारवालों के किरदार में दिखेंगे।

जरा सोचिए कही ये नकली शादी असली शादी में बदल गई तो। हो सकता है इन सब रस्मों के कारण विकास और शिल्पा के बीच असल में प्यार पनप जाए। अब तो बस इस एपिसोड के आने का इंतजार है।