18 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bigg Bigg 12 Day 4:अनूप जलोटा के लिए दीपिका ने लगाए ठुमके तो वहीं रोशनी ने पूल में लगाई आग

पहले दिन से घर में थोड़ी बहुत नोक झोक देखने को मिल रही है।वहीं घर का चौथा दिन एंटरटेनमेंट से भरपूर रहा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amit Kumar Singh

•

Updated: 20 Sep 2018, 11:43 PM IST

anup jalota

anup jalota

'बिग बॉस 12' हर दिन नया मोड़ ले रहा है। चौथा दिन घर में काफी घमासान रहा। वजह थी पहले कैप्टन का चुनाव। पहले दिन से घर में थोड़ी बहुत नोक झोक देखने को मिल रही है।वहीं घर का चौथा दिन एंटरटेनमेंट से भरपूर रहा। हालांकि घर का पहला टॉस्क 'बीबी प्रेस कॉन्फ्रेंस' पूरा ना कर पाने की वजह से सारा ठीकरा लड़कों के ऊपर जड़ दिया गया और 'बिग बॉस' घर के सभी लड़कों को कैप्टेंसी टास्क से बाहर कर देते हैं। जिसके बाद घर में मौजूद लड़कियों के बीच कैप्टन बनने का घमासान शुरू हो गया।

Bigg Boss 12: जसलीन-अनूप का रिश्ता जान हक्के-बक्के रह गए जसलीन के पिता, घर में छाई मायूसी

अनूप जलोटा बने रंगीले राजकुमार
घर के पहले कप्तान बनाने के लिए बिग बॉस ने 'राजा की दुविधा' टास्क आयोजित हुई। इस टास्क में गजल सम्राट अनूप जलोटा एक 'रंगीला राजकुमार' बनते हैं और सबा-सोमी, कृति-रोशमी, नेहा, श्रृष्टि और दीपिका इस टास्क में अनूप जलोटा की रानियां बनती हैं। इस टास्क में रानियों को रंगीला राजकुमार को एंटरटेन करके उनसे गुलाब इकठ्ठे करने होंते हैं। जिसके पास सबसे ज्यादा गुलाब होंगे वह इस हफ्ते का कप्तान बन जाएगा।रंगीला राजकुमार को रिझाने के लिए जहां दीपिका ने 'दिल चीज क्या है' पर परफॉर्म करती हैं तो वहीं कृति 'जब प्यार किया तो डरना क्या' पर डांस किया। इसके साथ ही टास्क के दौरान भजन गायक अनूप जलोटा 'बेबी डाॅल' गाना गाते हैं।

लड़कों ने भी किया परफॉर्म
इतना ही नहीं घर के लड़कों में करनवीर बोहरा ने भी अपने कथक के जरिए राजकुमार का मनोरंजन किया। वहीं श्रीसंत ने उनके लिए भजन गाया।तो रोमिल ने रैप सॉन्ग किया। इस टॉस्क के अंत में शिवाशीष और श्रीसंत के बीच बहस भी हो जाती है और श्रीसंत ने रोमिल और शिवाशीष को गाली दे देते हैं। हालांकि बाद में वो माफी मांगने लेते हैं।