
bigg boss 12
'बिग बॉस 12' में फर्स्ट डे से ही अनूप जलोटा और जसलीन काफी चर्चा में है। शो के प्रीमियर में जिस तरह से दोनों ने सरेआम अपने इश्क का इजहार किया था वह काफी सुर्खियों में रहा। शो के एक हफ्ते बाद भी दोनों लाइमलाइट में बने हुए हैं। हाल ही में बिग बॉस के घर में ऐसी घटना हुई जिसने गजल सम्राट अनूप जलोटा का रोमांटिक अंदाज सामने आ गया। हाल के एपिसोड में अनूप जलोटा ने जसलीन के लिए ऐसा सॉन्ग तैयार किया जिसने सुनकर सब हंस-हंसकर लोट-पोट हो गए।
घरवालों को किया मदमस्त
बिग बॉस के पिछले एपिसोड में अनूप जलोटा रसोई में बैठे लहसुन छील रहे थे और जसलीन खाना बना रही थीं। सारा माहौल बहुत खुशनुमा था, और हर कोई मौज-मस्ती में लगा हुआ था। तभी अनूप जलोटा को थोड़ी मस्ती सूझती है और वो जसलीन को देखकर सुपरहिट सॉन्ग 'जो तुमको हो पसंद वही बात करेंगे...'गाने लगते हैं। फिर माहौल को देखते हुए वो गाने में थोड़ी तब्दीली लाते हैं और गाते हैं, 'जो तुमको हो पसंद वही बात करेंगे, तुम टमाटर को अगर प्याज कहो तो प्याज कहेंगे...'
कंटस्टेंट हुए बेहोश
लग्जरी टास्क के दौरान जोड़ी बनाम सिंगल के बीच गेम होते हुए देखा गया। इस टॉस्क के दौरान बारी-बारी से कंटस्टेंट टॉर्चर चेयर पर बैठते हैं और उन्हें वहां से हटाने के लिए विरोधी टीम को बिना हाथ लगाए हर कोशिश करती नजर आईं। गेम के पहले राउंड में नेहा, करणवीर, दीपिका और श्रृष्टि टार्चर चेयर पर जाकर बैठे।इन कटंस्टेंट्स से जल्द से जल्द गिवअप कराने के लिए जोड़ियां घर का कूड़ा, आटा, पानी, नींबू आदि डालकर उन्हें वहां से उठने के लिए मजबूर करते हैं। सिंगल की टीम भी टॉर्चर चेयर पर तब तक नहीं उठती, जब तक उन्हें उम्मीद से अधिक टॉर्चर नहीं कर दिया जाता। सिंगल में करणवीर बोहरा टॉर्चर चेयर पर बैठते हैं।उनके पीछे जोड़िया इस कदर पीछे पड़ जाती हैं की बेहोशी की हालत में कुर्सी से गिर पड़ते हैं।
Published on:
26 Sept 2018 12:07 am
बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
