10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BIGG BOSS के घर में फिर एक बार रोए श्रीसंत, इस बार थी ये वजह…

हाल के एपिसोड में जोड़ियों और सिंगल्स के बीच घर का दूसरा टास्क खेला गया। इस टास्क का नाम था 'लग्जरी बजट टास्क'।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Amit Kumar Singh

•

Updated: 26 Sep 2018, 12:55 AM IST

bigg boss12

bigg boss12

देश का सबसे ज्यादा चर्चित और विवादित रिएलिटी शो 'बिग बॉस 12' अब धीरे-धीरे स्पीड पकड़ता जा रहा है। हाल के एपिसोड में दीपक ठाकुर और सौरभ पटेल एक दूसरे से भिड़ते नजर आए। दरअसल दीपक घर में सो रहे थे जिस पर बिग बॉस ने अलार्म बजा दिया। दीपक के इस रवैये से सौरभ ने कमेंट किया कि दीपक किसी बीमारी के कारण नहीं बल्कि काम से बचने के लिए बहाना बना रहे हैं। सौरभ के इस कमेंट पर दीपक काफी तिलमिला गए और वो सौरभ के पास पहुंच गए और फिर दोनों में थोड़ी नोक-झोक देखने को मिली।

हाल के एपिसोड में जोड़ियों और सिंगल्स के बीच घर का दूसरा टास्क खेला गया। इस टास्क का नाम था 'लग्जरी बजट टास्क'। इस टास्क के दौरान जोड़ीयों को सिंगल्स से मुकाबला करना था। इस टास्क में बारी बारी से कंटेटस्टेंट्स को एक टॉर्चर चेयर पर बैठना था। और दूसरी तरफ के लोगों को उसे उस कुर्सी से उठाना था। गेम की शुरुआत में नेहा पेंडसे के सिर पर तरह चाय फेंकी गई जिसके बाद तो शैम्पू और पानी मारने का सिलसिला ही चल पड़ा। ये सब देखकर श्रीसंत कमजोर पड़ते दिखे और घर के अंदर जाकर रोने लगे। हालांकि बाद में उन्होंने जोड़ियों पर काफी गुस्सा किया और चिल्लाया।

अनूप जलोटा हुए रोमाटिंक
हाल ही में बिग बॉस के घर में ऐसी घटना हुई जिसने गजल सम्राट अनूप जलोटा का रोमाटिंक अंदाज सामने आ गया। हाल के एपिसोड में अनूप जलोटा ने जसलीन के लिए ऐसा सॉन्ग तैयार किया जिसने सुनकर सब हंस-हंसकर लोट-पोट हो गए। बिग बॉस के पिछले एपिसोड में अनूप जलोटा रसोई में बैठे लहसुन छील रहे थे और जसलीन खाना बना रही थीं। सारा माहौल बहुत खुशनुमा था, और हर कोई मौज-मस्ती में लगा हुआ था। तभी अनूप जलोटा को थोड़ी मस्ती सूझती है और वो जसलीन को देखकर सुपरहिट सॉन्ग 'जो तुमको हो पसंद वही बात करेंगे...'गाने लगते हैं। फिर माहौल को देखते हुए वो गाने में थोड़ी तब्दीली लाते हैं और गाते हैं, 'जो तुमको हो पसंद वही बात करेंगे, तुम टमाटर को अगर प्याज कहो तो प्याज कहेंगे...'