
BIGG BOSS 12
बिग बॉस 12 के पहले दिन से गजल सम्राट अनूप जलोटा और जसलीन लाइमलाइट में हैं। शो के प्रीमियर में दोनों ने अपने रिश्ते का खुलासा कर सभी को चौका दिया था। दोनो ने सलमान के सामने यह बात कबूली थी कि दोनों ही करीब ३ साल से एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं। हालांकि घर के अंदर दोनों की कुछ खास कैमिस्ट्री देखने को नहीं मिली। घरवाले पहल ही दोनों के रिश्तो पर सवाल खड़े कर चुके हैं। इसी दौरान जसलीन से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है जो काफी वायरल हो रहा है।
यह वीडियो घर के वॉशरुम का है जहां जसलीन, शिवाशीष और कृति मौजूद होते हैं। वहीं कृति, जसलनी से पूछती हैं कि, कितने टैटो हैं तुम्हारी बॉडी पर। जवाब में जसलीन कहती हैं, 13 और फिर वो दोनों को अपने बॉडी के सभी टैटोज गिनवाती हैं। गौरतलब है कि इस दौरान अनुप जलोटा वॉशरुम में मौजूद नहीं होते हैं। आप भी देखिये ये वायरल वीडियो...
अनूप जलोटा हुए रोमाटिंक
हाल ही में बिग बॉस के घर में ऐसी घटना हुई जिसने गजल सम्राट अनूप जलोटा का रोमाटिंक अंदाज सामने आ गया। हाल के एपिसोड में अनूप जलोटा ने जसलीन के लिए ऐसा सॉन्ग तैया र किया जिसने सुनकर सब हंसते-हंसते लोट-पोट हो ग ए। बिग बॉस के पिछले एपिसोड में अनूप जलोटा रसोई में बैठे लहसुन छील रहे थे और जसलीन खाना बना रही थीं। सारा माहौल बहुत खुशनुमा था, और हर कोई बात-चीत में लगा हुआ था। तभी अनूप जलोटा को थोड़ी मस्ती सूझती है और वो जसलीन को देखकर सुपरहिट सॉन्ग 'जो तुमको हो पसंद वही बा त करेंगे...'गाने लगते हैं। फि र माहौल को देखते हुए वो गाने में थोड़ी तब्दीली लाते हैं और गाते हैं, 'जो तुमको हो पसंद वही बात करेंगे, तुम टमाटर को अगर प्याज कहो तो प्याज कहेंगे...'
Published on:
26 Sept 2018 12:37 am
