राखी ने कहा, "मैं अपने मन की बात कर रही हूं। लास्ट टाइम भी मैंने कहा था कि रुबीना जीत जाएंगी और वही जीतीं।" उन्होंने यह भी कहा, "अगर लड्डू (तेजस्वी) नहीं आई फिनाले में तो करण कुंद्रा के 90 परसेंट चान्स हैं, जीतने के।" उन्होंने आगे कहा, "अगर मैं या उमर जीते तो वह तुक्का हो सकता है, लेकिन करण के चान्सेज ज्यादा हैं।"
राखी सावंत की बातों में अब कितनी सच्चाई है ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। फिलहाल उम्मीद की जा रही है कि वीकेंज के वार में सलमान खान इस बात की सच्चाई दर्शकों के सामने रखेंगे।
यह भी पढ़े -काजोल का एयरपोर्ट वीडियो हुआ वायरल, सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक