शालीन से बात करते हुए सलमान खान कहते हैं, 'आप खुद को डेढ़ समझ रहे हो. मुझे लगता है कि ये बहुत शर्म की बात है. मैं आपसे पूछता हूं कि आप कहां तक पढ़े हो। इस शो के लिये आपके दिल में कोई इज्जत है या नहीं? आप कोई VIP नहीं हो। शर्ट निकालने पर मजबूर मत करो।' इसके साथ शालीन का फुटेज दिखाया जाता है, जिसमें वह डॉक्टर की ओर उंगली करके कह रहे हैं- तुम मेरा इलाज करने के लिए क्वालीफाइड नहीं हो।